• Home
  • मुख्य समाचार
  • भाम मोड़ पर मौत की टक्कर: पिकअप और मुर्गी लदे ऑटो की भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर मौत, दो जिंदगी और मौत से जूझ रहे
Image

भाम मोड़ पर मौत की टक्कर: पिकअप और मुर्गी लदे ऑटो की भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर मौत, दो जिंदगी और मौत से जूझ रहे

पटना, 20 जून (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले के रफीगंज-गोह मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। भाम मोड़ के समीप पिकअप वाहन और मुर्गी लदे ऑटो के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

सूचना पर रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। उनके साथ एएसआई राकेश राय, पीटीसी विपिन यादव तथा डायल-112 की टीम भी मौजूद रही। पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।हादसे में औरंगाबाद जिले के धंधवा गांव निवासी मो. अजीज (22 वर्ष) तथा अरवल जिले के हृदयचक गांव निवासी मो. भोला (20 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है।

वहीं दुर्घटना में घायल मो. अदनान और पिंटू कुमार उर्फ मंटू कुमार को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. लालजी यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन पर तीन लोग सवार थे और धंधवा से गोह की ओर गाय लेकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे मुर्गी लदे ऑटो से उसकी सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद पिकअप पर सवार दो अन्य लोग मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। समाजसेवी डॉ. तुलसी यादव ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top