• Home
  • मुख्य समाचार
  • मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है: तेज प्रताप यादव का बड़ा आरोप, आकाश यादव समेत कई लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत
Image

मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है: तेज प्रताप यादव का बड़ा आरोप, आकाश यादव समेत कई लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत

पटना, 20 जून (अविनाश कुमार) जनशक्ति जनता दल के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपने खिलाफ गहरी साजिश रचे जाने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दावा किया है कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है और इस मामले में आकाश यादव की भूमिका संदिग्ध है। तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि विपक्ष के कुछ नेताओं के साथ मिलकर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। तेज प्रताप यादव ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने शुक्रवार शाम अपने ऊपर लगाए गए आरोपों के संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी।

उनके अनुसार प्रेस वार्ता समाप्त होने के कुछ ही समय बाद चार संदिग्ध लोगों ने उनके आवास में घुसने का प्रयास किया। इस घटना के बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शिकायत में आकाश यादव समेत उन सभी लोगों के नाम शामिल किए गए हैं, जिन पर उन्हें संदेह है। तेज प्रताप का आरोप है कि उन्हें आकाश यादव के माध्यम से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। तेज प्रताप यादव ने यह भी दावा किया कि जिस समय उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी, उसी दौरान कुछ कथित गुंडे वहां पहुंच गए थे।

उनके मुताबिक यह पूरी कार्रवाई उन्हें डराने और दबाव में लेने की कोशिश का हिस्सा हो सकती है। उन्होंने कहा कि अब उन्होंने पूरे मामले को कानून के हवाले कर दिया है और जांच एजेंसियों से सच्चाई सामने लाने की अपेक्षा की है। गौरतलब है कि सुरक्षा को लेकर तेज प्रताप यादव पहले भी अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। उनका कहना है कि पहले उन्हें वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी, लेकिन बिहार लौटने के बाद केवल एक सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराया गया। इसी से असंतुष्ट होकर उन्होंने उस सुरक्षाकर्मी को भी वापस कर दिया था।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top