• Home
  • मुख्य समाचार
  • नालंदा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कुंदन कुमार बने पटना के डीएम, राजीव रंजन सिन्हा ने संभाली जिले की कमान
Image

नालंदा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कुंदन कुमार बने पटना के डीएम, राजीव रंजन सिन्हा ने संभाली जिले की कमान

नालंदा, 19 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा जिला प्रशासन में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला। पटना के नए जिलाधिकारी के रूप में पदस्थापित किए गए आईएएस अधिकारी कुंदन कुमार ने नालंदा जिले का प्रभार प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता राजीव रंजन कुमार सिन्हा को सौंप दिया। समाहरणालय परिसर में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक परंपराओं के तहत प्रभार हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की गई।प्रभार ग्रहण करने के बाद राजीव रंजन कुमार सिन्हा ने जिले के अधिकारियों और कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि नालंदा में चल रही सभी विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को पूरी गति से आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। प्रभार हस्तांतरण के बाद हरदेव भवन सभागार में निवर्तमान जिलाधिकारी कुंदन कुमार के सम्मान में भव्य विदाई-सह-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की उपलब्धियों को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी।वक्ताओं ने कहा कि कुंदन कुमार के नेतृत्व में नालंदा जिले ने विकास, प्रशासनिक पारदर्शिता और जनसेवा के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की।

उनके कार्यकाल में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाने, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, आपदा प्रबंधन तथा जनहित से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिली। प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। अपने संबोधन में कुंदन कुमार ने कहा कि नालंदा में बिताया गया समय उनके प्रशासनिक जीवन के सबसे यादगार अनुभवों में शामिल रहेगा। उन्होंने जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां से मिली सीख और अनुभव हमेशा उनके साथ रहेंगे।समारोह के अंत में जिला प्रशासन की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर आयुक्त, प्रभारी उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी समेत जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top