• Home
  • Crime
  • नालंदा में अपराधियों का तांडव: किसान के घर धावा, 25 लाख की लूट, विरोध करने पर महिला का सिर फोड़ा
Image

नालंदा में अपराधियों का तांडव: किसान के घर धावा, 25 लाख की लूट, विरोध करने पर महिला का सिर फोड़ा

नालंदा, 19 जून (अविनाश पांडेय) विश्व प्रसिद्ध ज्ञान की भूमि नालंदा में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परवलपुर थाना क्षेत्र के गागोबिगहा गांव में बुधवार देर रात करीब एक दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने एक किसान के घर धावा बोलकर लगभग 25 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने गृहस्वामी की पत्नी के सिर पर पिस्तौल की बट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय जगदीश प्रसाद सिंह के पुत्र प्रवीण कुमार अपनी पत्नी के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे अपराधी छत के रास्ते घर में घुसे और सीधे कमरे में पहुंचकर दंपती को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी गोदरेज अलमारी और पेटी को खंगालना शुरू कर दिया।

पीड़ित प्रवीण कुमार ने बताया कि अपराधी करीब 20 भर सोने के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। लूटपाट के दौरान जब दंपती ने विरोध किया तो बदमाशों ने महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गईं। जाते-जाते अपराधियों ने पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि जून महीने में ही परवलपुर क्षेत्र के कई गांवों में चोरी और लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। आधा दर्जन से अधिक घरों को अपराधियों ने निशाना बनाया है, लेकिन पुलिस अब तक प्रभावी नियंत्रण स्थापित नहीं कर सकी है। हालात ऐसे हैं कि लोग रात में जागकर पहरा देने को मजबूर हैं।

घटना की सूचना मिलते ही परवलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार का आवेदन प्राप्त हो गया है। मामले की जांच के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम को बुलाया गया है। उन्होंने दावा किया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Releated Posts

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top