• Home
  • Crime
  • दिनदहाड़े गोलियों की गूंज से दहला गोपालगंज: पिकअप चालक को मारी गोली, एक लाख लूटकर फरार हुए बेखौफ बदमाश
Image

दिनदहाड़े गोलियों की गूंज से दहला गोपालगंज: पिकअप चालक को मारी गोली, एक लाख लूटकर फरार हुए बेखौफ बदमाश

पटना, 19 जून (पटना डेस्क) गोपालगंज जिला के विजयीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने दुस्साहस की सारी हदें पार करते हुए एक पिकअप चालक को गोली मारकर करीब एक लाख रुपये लूट लिए। पगरा–विजयीपुर मुख्य पथ पर महेशपुर गांव के समीप हुई इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को अस्पताल भेजते हुए अपराधियों की तलाश में जुट गई।घायल चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र स्थित कंधे छप्पर गांव निवासी 30 वर्षीय सैनुल्लाह शेख, पिता कमरूद्दीन शेख के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि वह देवरिया से पिकअप वाहन पर आम लादकर सिवान जा रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसका पीछा किया और सुनसान स्थान पर वारदात को अंजाम दे दिया। घायल चालक ने पुलिस को बताया कि बैकुंठपुर से ही एक चारपहिया वाहन पर सवार बदमाश उसके पीछे लगे हुए थे। उसने आरोप लगाया कि वाहन जांच के दौरान अपराधियों ने पुलिस को खुद को बाराती बताया और आसानी से आगे निकल गए। इसके बाद वे लगातार उसकी गाड़ी का पीछा करते रहे।महेशपुर गांव के समीप पहुंचते ही अपराधियों ने उसकी पिकअप को घेर लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके सिर पर गोली चलाने की कोशिश की।

हालांकि संयोगवश गोली सिर की बजाय दाहिनी ओर गर्दन में जा लगी। गोली लगते ही चालक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश उसके पास मौजूद करीब एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही विजयीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयीपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। चालक के बयान के आधार पर कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि अपराधियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Releated Posts

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top