• Home
  • Crime
  • लड़की भगाने के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या: नालंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार
Image

लड़की भगाने के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या: नालंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

नालंदा, 18 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के बड़ी घरियारी गांव में युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या किए जाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लड़की भगाने के संदेह को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश इस हत्याकांड की मुख्य वजह बनी। सरमेरा थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि बड़ी घरियारी गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर पूर्वी खंधा में कुछ लोग एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया।

घायल युवक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिंद में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान पटना जिले के भदौर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी स्वर्गीय रामप्रीत महतो के 20 वर्षीय पुत्र भगवन कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की गहन जांच शुरू कर दी। हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से एक क्षतिग्रस्त पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।मृतक की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर सरमेरा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर बड़ी घरियारी गांव निवासी इन्द्रजीत कुमार उर्फ तेरे नाम, अभय कुमार उर्फ बुगला, विकास महतो तथा मानाचक गांव निवासी प्रदुमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं मुख्य आरोपी समेत अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे हत्याकांड का पूर्ण उद्भेदन कर लिया जाएगा।

Releated Posts

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top