• Home
  • Crime
  • तीन दिन तक ससुराल में बंधक बना दामाद: लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई, वायरल वीडियो ने खोली हैवानियत की पोल
Image

तीन दिन तक ससुराल में बंधक बना दामाद: लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई, वायरल वीडियो ने खोली हैवानियत की पोल

पटना, 17 जून (पटना डेस्क) भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र के चंद नगर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां अपने बच्चे की छठी समारोह में शामिल होने ससुराल पहुंचे एक दामाद को कथित तौर पर तीन दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। हैरानी की बात यह है कि मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और युवक को मुक्त कराकर अस्पताल में भर्ती कराया।जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक की पहचान सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी 25 वर्षीय केसर आलम, पिता मकसूद आलम उर्फ चमरू के रूप में हुई है।

गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने ससुराल वालों के कब्जे से छुड़ाकर अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि केसर आलम पटना में मजदूरी करता है। उसके साथ उसका छोटा साला भी रहकर काम सीख रहा था। इसी दौरान साले पर केसर के दोस्तों की जेब से पैसे निकालने का आरोप लगा था। इस बात से नाराज होकर केसर ने उसकी पिटाई कर दी थी। आरोप है कि इसी घटना को लेकर ससुराल पक्ष के लोग उससे रंजिश रखने लगे थे। कुछ दिन बाद केसर अपने बच्चे की छठी में शामिल होने चंद नगर स्थित ससुराल पहुंचा। आरोप है कि इसी मौके का फायदा उठाकर ससुराल वालों ने उसे घर के एक कमरे में बंद कर दिया और लगातार तीन दिनों तक लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की।

इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो जब सहरसा में रह रहे केसर के परिजनों तक पहुंचा तो परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल नवगछिया थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार को चंद नगर में छापेमारी कर युवक को मुक्त कराया। चिकित्सकों के अनुसार उसके शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान मिले हैं। पीड़ित की पत्नी रुखसाना खातून ने आरोप लगाया कि उनके भाइयों और अन्य मायके वालों ने ही इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने पति को बचाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।मामले में निहाल कुमार, कुर्बान कुमार, चंद कुमार, सूरज कुमार, जुली खातून, हाफिज खातून और समा खातून समेत सात लोगों को नामजद किया गया है। नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो को जांच का हिस्सा बनाया गया है तथा सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय, 24 अगस्त (धरम कुमार) फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में सोमवार को एक दिल दहला…

जन्मदिन समारोह से लौट रही नर्तकी को स्कूटी सवार ने सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पांच अन्य पर भी गंभीर आरोप

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) छपरा जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का…

बिहार में सियासी चेहरों के ठिकानों पर पुलिस का छापा: LJP-R विधायक के घर से पिस्टल-कारतूस बरामद, JDU सांसद ने उठाए सवाल

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में आपराधिक मामलों की जांच के बीच पुलिस की कार्रवाई ने सियासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top