• Home
  • रेलवे
  • पुणे से दानापुर तक दौड़ेगी विकास की नई रफ्तार, आज रवाना होगी अमृत भारत एक्सप्रेस
Image

पुणे से दानापुर तक दौड़ेगी विकास की नई रफ्तार, आज रवाना होगी अमृत भारत एक्सप्रेस

पटना, 17 जून (अविनाश कुमार) रेल यात्रियों के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक साबित होने जा रहा है। महाराष्ट्र और बिहार के बीच सीधा, तेज एवं आधुनिक रेल संपर्क उपलब्ध कराने वाली पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ आज किया जाएगा। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव पुणे के हडपसर रेलवे स्टेशन से इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नई अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन से बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

विशेष रूप से रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए यात्रा करने वाले छात्रों, युवाओं तथा प्रवासी श्रमिकों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। यह ट्रेन पुणे और दानापुर के बीच लगभग 1748 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करेगी। रेलवे द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार 11431 पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को दोपहर 3:30 बजे पुणे से रवाना होगी और सोमवार को सुबह 1:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वहीं 11432 दानापुर-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को सुबह 3:30 बजे दानापुर से प्रस्थान कर मंगलवार को सुबह 11:05 बजे पुणे पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान ट्रेन का ठहराव दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर होगा। 18 अत्याधुनिक एलएचबी अमृत भारत कोचों से लैस इस ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। ट्रेन में ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली, एलईडी प्रकाश व्यवस्था, प्रत्येक सीट और बर्थ पर मोबाइल चार्जिंग सुविधा, सीसीटीवी निगरानी, दिव्यांगजन-अनुकूल शौचालय, पब्लिक एड्रेस सिस्टम तथा पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। रेलवे का दावा है कि यह ट्रेन यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और किफायती सफर का नया अनुभव प्रदान करेगी।

Releated Posts

नेपाल की बाढ़ से रेल मंडल में मचा हड़कंप: समस्तीपुर में हाई अलर्ट, ट्रैक-पुलों पर 24 घंटे नजर

समस्तीपुर, 27 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) नेपाल में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के…

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: गोरखपुर कैंट-उनौला दोहरीकरण से 31 अगस्त से कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों का बदला रूट

समस्तीपुर, 27 अगस्त (निज संवाददाता) रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और परिचालन को सुगम बनाने के…

पटरियों के पास बच्चों की टोली बनेगी रेल साथी, पत्थरबाजी रोकने को आरपीएफ का बड़ा अभियान

बक्सर, 26 अगस्त (विक्रांत) रेलवे पटरियों और स्टेशनों के आसपास होने वाली पत्थरबाजी, अनधिकृत प्रवेश और अवरोध जैसी…

रेलवे की रसोई पर अब AI की पैनी नजर: रेल मदद होगा हाईटेक, घटिया खाना परोसने वालों पर कसेगा शिकंजा

नई दिल्ली, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) रेलवे यात्रियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण खान-पान सेवा उपलब्ध कराने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top