• Home
  • मुख्य समाचार
  • महागठबंधन में तेजस्वी को बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान बनी सबसे बड़ी चुनौती
Image

महागठबंधन में तेजस्वी को बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान बनी सबसे बड़ी चुनौती

पटना, 13 जून (पटना डेस्क) दिल्ली में हाल ही में आयोजित इंडिया गठबंधन की अहम बैठक में बिहार की राजनीति को लेकर एक विशेष रणनीति तैयार की गई है। इस रणनीति को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सौंपी गई है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि इस मिशन की राह आसान नहीं है, क्योंकि कांग्रेस के भीतर ही तेजस्वी के नेतृत्व को लेकर मतभेद सामने आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार कांग्रेस का एक वर्ग तेजस्वी यादव को गठबंधन का प्रमुख चेहरा मानने को तैयार नहीं है। बावजूद इसके, इंडिया गठबंधन के नेताओं ने बैठक में यह स्पष्ट किया कि बिहार में सरकार के खिलाफ संघर्ष को धार देने के लिए तेजस्वी यादव को कांग्रेस समेत सभी सहयोगी दलों का पूरा समर्थन मिलेगा।

इससे राज्य की राजनीति में उनकी भूमिका और प्रभाव बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। बैठक में यह भी तय किया गया कि बिहार में किन मुद्दों पर आंदोलन, धरना और प्रदर्शन किए जाएंगे, इसका निर्णय राज्य स्तर पर तेजस्वी यादव और महागठबंधन के स्थानीय नेताओं की संयुक्त बैठकों में लिया जाएगा। जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर साझा रणनीति तैयार कर सरकार को घेरने की योजना बनाई गई है। विधानसभा चुनाव के बाद बिखराव की स्थिति में पहुंच चुके महागठबंधन को फिर से मजबूत करने की कवायद भी तेज हो गई है। चुनाव के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा था कि इंडिया गठबंधन केवल चुनावी समझौता था, जबकि तेजस्वी यादव ने इसे लोकसभा चुनाव तक सीमित बताया था।

इन बयानों से दोनों दलों के बीच दूरी बढ़ गई थी। अब गठबंधन के नेताओं ने पुराने मतभेद भुलाकर एकजुट होने का संकल्प लिया है। निर्णय लिया गया है कि सरकार की नीतियों और जनहित के मुद्दों पर सभी घटक दल संयुक्त रूप से आंदोलन करेंगे। साथ ही हर महीने महागठबंधन की समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के बाद भाकपा-माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बताया कि करीब तीन घंटे चली चर्चा में आपसी दूरी कम करने और विपक्षी एकता को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। क्षेत्रीय दलों ने कांग्रेस से भी बड़ा दिल दिखाने और सहयोगी दलों के साथ मिलकर आगे बढ़ने की अपील की।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top