• Home
  • राजनीति
  • नालंदा में बीजेपी का जनसंपर्क अभियान तेज: गांव-गांव पहुंच रहे नेता, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाकर साध रहे जनता का भरोसा
Image

नालंदा में बीजेपी का जनसंपर्क अभियान तेज: गांव-गांव पहुंच रहे नेता, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाकर साध रहे जनता का भरोसा

नालंदा, 13 जून (अविनाश पांडेय) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया जा रहा ‘महा जनसंपर्क अभियान’ नालंदा जिले में जोर-शोर से जारी है। अभियान के तहत भाजपा नेता और कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचा रहे हैं। पार्टी का दावा है कि अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी बलराम मंडल तथा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी संजय कुमार मुन्ना ने अस्थावां पूर्वी और पश्चिमी मंडलों के बेनार गांव में आयोजित ग्राम पंचायत सभा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष अरविंद ठाकुर के नेतृत्व में किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखने को मिली। सभा को संबोधित करते हुए बलराम मंडल ने कहा कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में गरीबों, वंचितों और अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचा है, जिससे करोड़ों परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। वहीं हरनौत विधानसभा क्षेत्र के हरनौत नगर, हरनौत ग्रामीण और चंडी नगर मंडल में आयोजित कार्यक्रमों में प्रदेश मंत्री संजय कुमार मुन्ना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जन धन योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और उज्ज्वला योजना की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, आधारभूत संरचना और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। हिलसा विधानसभा क्षेत्र के कपसियावां गांव और थरथरी मंडल में भी अभियान के तहत जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जनता केंद्र सरकार की योजनाओं से जुड़ रही है और अभियान को अपेक्षा से अधिक समर्थन मिल रहा है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर रविदास, डॉ. आशुतोष कुमार, जिला मंत्री योगेंद्र मंडल, सुभाष सिंह, सन्नी पटेल, प्रणव कुमार सिन्हा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Releated Posts

12 साल बेमिसाल पर बीजेपी का बड़ा दावा: मोदी ने बदली देश की तस्वीर और तकदीर, बक्सर में मंत्री संजय टाइगर ने गिनाई उपलब्धियां

बक्सर, 13 जून (विक्रांत) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के…

इंजीनियर का बेटा 12वीं पास, मास्टर डिग्रीधारी नेताओं के वारिस अधूरी पढ़ाई के सहारे राजनीति में

पटना, 12 जून (पटना डेस्क) बिहार की राजनीति में इन दिनों नेताओं की नहीं, बल्कि उनके वारिसों की…

क्या कांग्रेस में लौटेंगी ममता: सोनिया से मुलाकात, राहुल-अभिषेक बैठक और विलय की अटकलों से सियासत गरम

नई दिल्ली, 11 जून (अशोक “अश्क”) पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है। तृणमूल कांग्रेस…

4399 दिनों का मोदी युग: बक्सर में गूंजे जयकारे, मंदिरों में हवन-पूजन कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

बक्सर, 10 जून (विक्रांत) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 4399 दिनों तक देश का नेतृत्व करने की ऐतिहासिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top