• Home
  • रेलवे
  • बिहार में रफ्तार की क्रांति: अब पटना से गया, मुजफ्फरपुर और बेगूसराय का सफर महज 40 मिनट में, रैपिड रेल परियोजना पर शुरू हुआ काम
Image

बिहार में रफ्तार की क्रांति: अब पटना से गया, मुजफ्फरपुर और बेगूसराय का सफर महज 40 मिनट में, रैपिड रेल परियोजना पर शुरू हुआ काम

पटना, 13 जून (अविनाश कुमार) बिहार में परिवहन व्यवस्था को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक बड़ी पहल शुरू होने जा रही है। राज्य के चार प्रमुख शहरों को अत्याधुनिक रैपिड रेल नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार में रैपिड रेल परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत राजधानी पटना को गया, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय और राजगीर से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में कहा कि परियोजना के प्रथम चरण में इन प्रमुख शहरों के बीच हाईस्पीड ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

इसके शुरू होने के बाद यात्रियों को लंबी दूरी तय करने में काफी कम समय लगेगा और कई शहरों का सफर मात्र 40 मिनट के भीतर पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि बिहार में रेल नेटवर्क को लगातार मजबूत किया जा रहा है। राज्य के अधिकांश प्रमुख रेल मार्गों पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो चुका है। अब रैपिड रेल नेटवर्क राज्य में आधुनिक और तेज यातायात व्यवस्था की नई तस्वीर पेश करेगा। वहीं आम लोगों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में बिहार की सड़क और परिवहन व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

राज्य के दूर-दराज क्षेत्रों तक सड़कों का जाल बिछने से आवागमन आसान हुआ है और विकास को नई गति मिली है। लोगों का मानना है कि यदि रैपिड रेल परियोजना समय पर पूरी हो जाती है तो बिहार में रोजगार, व्यापार और पर्यटन को भी बड़ा लाभ मिलेगा। यह परियोजना राज्य के विकास में एक नए अध्याय की शुरुआत साबित हो सकती है।

Releated Posts

डुमरांव स्टेशन पर फूटा जनाक्रोश: 14 जून को होगा बड़ा आंदोलन, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं की बहाली की उठी मांग

बक्सर, 13 जून (विक्रांत) वर्षों से उपेक्षा और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे डुमरांव रेलवे स्टेशन…

छपरा एक्सप्रेस में 36.25 लाख की नकदी बरामद: बैग लेकर जा रहा युवक हिरासत में, आयकर विभाग को दी गई सूचना

पटना, 12 जून (पटना डेस्क) रेलवे क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के दौरान जीआरपी बलिया…

रेलवे के आपातकालीन कोटे पर उठे सवाल, सांसदों के पत्र और दलाली के आरोप से मचा हड़कंप

समस्तीपुर, 11 जून (मोहम्मद जमशेद) पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में आपातकालीन आरक्षण कोटे को लेकर गंभीर…

135 करोड़ कमाने वाला आरा जंक्शन फिर भी उपेक्षित: 24 साल से नहीं रुकी पटना-इंदौर एक्सप्रेस, यात्रियों में बढ़ा आक्रोश

पटना, 11 जून (पटना डेस्क) पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख और सबसे अधिक राजस्व देने वाले स्टेशनों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top