• Home
  • मुख्य समाचार
  • सीएमआर जमा करने की बढ़ी समयसीमा, हरनौत में अब भी 924 मीट्रिक टन चावल बकाया
Image

सीएमआर जमा करने की बढ़ी समयसीमा, हरनौत में अब भी 924 मीट्रिक टन चावल बकाया

नालंदा, 12 जून (अविनाश पांडेय) सहकारिता विभाग ने मिलरों को बड़ी राहत देते हुए कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून से बढ़ाकर 30 जून कर दी है। विभाग के इस फैसले से उन मिलरों को अतिरिक्त समय मिल गया है, जिन पर अभी भी चावल आपूर्ति का लक्ष्य पूरा करना बाकी है। हरनौत प्रखंड में फिलहाल 924 मीट्रिक टन सीएमआर राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) के गोदामों में जमा किया जाना शेष है। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि चालू खरीद सत्र में हरनौत प्रखंड के एक व्यापार मंडल और 18 पैक्सों द्वारा कुल 7882 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी।

खरीदे गए धान के एवज में तिरूपति, मां जगदम्बा, मां भवानी और गंगाश्रीराम समेत विभिन्न राइस मिलों को कुल 5360 मीट्रिक टन चावल एसएफसी को उपलब्ध कराना था। उन्होंने बताया कि 11 जून तक मिलरों द्वारा 4436 मीट्रिक टन सीएमआर की आपूर्ति कर दी गई है। पोआरी, चेरो और डिहरी पैक्स से जुड़े मिलरों ने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करते हुए पूरा चावल जमा कर दिया है। हालांकि अन्य मिलरों पर अब भी 924 मीट्रिक टन चावल की आपूर्ति बकाया है। बीसीओ ने कहा कि बकाया चावल पूरी तरह तैयार है, लेकिन एसएफसी के गोदामों में भंडारण क्षमता लगभग भर जाने के कारण चावल की उठाव प्रक्रिया धीमी हो गई है।

इसी व्यावहारिक समस्या को देखते हुए विभाग ने समयसीमा में 15 दिनों का विस्तार किया है।उन्होंने उम्मीद जताई कि गोदामों से लगातार चावल वितरण होने के कारण जल्द ही पर्याप्त जगह उपलब्ध हो जाएगी और 15 जून के बाद बकाया सीएमआर का उठाव तेज कर दिया जाएगा। ऐसे में 30 जून से पहले सभी मिलर अपना लक्ष्य पूरा कर लेंगे।

Releated Posts

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top