• Home
  • मुख्य समाचार
  • पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी: 16 जून से सुबह 7 से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे राजगीर जू और नेचर सफारी
Image

पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी: 16 जून से सुबह 7 से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे राजगीर जू और नेचर सफारी

नालंदा, 12 जून (अविनाश पांडेय) राजगीर आने वाले पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है। भीषण गर्मी और लू का असर कम होने के बाद राजगीर जू सफारी एवं नेचर सफारी के संचालन समय को फिर से सामान्य कर दिया गया है। अब 16 जून से दोनों सफारी सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक पर्यटकों के लिए खुली रहेंगी। इस निर्णय से पर्यटन प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।जू सफारी राजगीर के निदेशक द्वारा जारी आदेश के अनुसार मौसम में आए सकारात्मक बदलाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। प्रशासन का मानना है कि सामान्य समय बहाल होने से पर्यटक वन्यजीवों और प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर आनंद उठा सकेंगे।

गौरतलब है कि अप्रैल माह में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के कारण वन्यजीवों की सुरक्षा तथा पर्यटकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 15 अप्रैल से सफारी के संचालन समय में कटौती कर दी गई थी। उस दौरान केवल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति थी। इससे दोपहर बाद पहुंचने वाले कई पर्यटकों को निराश होकर लौटना पड़ता था। नए आदेश के तहत 16 जून से अगले निर्देश तक जू सफारी और नेचर सफारी का संचालन पूरे दिन सामान्य समयानुसार होगा। हालांकि टिकट काउंटर से प्रवेश की सुविधा दोपहर 3 बजे तक ही उपलब्ध रहेगी, ताकि पर्यटक निर्धारित अवधि के भीतर अपना भ्रमण पूरा कर सकें। सफारी प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि पर्यटकों के बीच लोकप्रिय प्रायोरिटी पैकेज की सुविधा पूर्व की तरह जारी रहेगी।

इसके लिए दो विशेष स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। पहला स्लॉट सुबह 8 बजे और दूसरा स्लॉट पूर्वाह्न 11 बजे से संचालित होगा।पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का मानना है कि संचालन समय सामान्य होने से राजगीर में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। इसका सीधा लाभ स्थानीय होटल, रेस्तरां, परिवहन और अन्य व्यवसायों को मिलेगा तथा क्षेत्र के पर्यटन उद्योग को नई गति मिलेगी।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top