• Home
  • मुख्य समाचार
  • अनुमंडलीय अस्पताल की बदहाली पर भड़के जदयू नेता, सिविल सर्जन पर लगाया लापरवाही का आरोप
Image

अनुमंडलीय अस्पताल की बदहाली पर भड़के जदयू नेता, सिविल सर्जन पर लगाया लापरवाही का आरोप

बक्सर, 12 जून (विक्रांत) जनता दल (यू) के नेता एवं जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य नथुनी प्रसाद खरवार ने अनुमंडलीय अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था और लगातार बिगड़ती स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सिविल सर्जन बक्सर को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने सरकार से मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।नथुनी प्रसाद खरवार ने आरोप लगाया कि अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। अस्पताल का बायोमेट्रिक मशीन, सीसीटीवी कैमरा सिस्टम तथा सामान्य शौचालय लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे मरीजों और कर्मियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक मशीन की खराबी के कारण चिकित्सक, जीएनएम और अन्य स्वास्थ्यकर्मी नियमित रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं कर पा रहे हैं। इसका परिणाम यह हुआ कि अस्पताल के कई कर्मियों का करीब तीन माह से वेतन भुगतान लंबित है।जदयू नेता ने कहा कि अस्पताल को पर्याप्त वित्तीय प्रभार प्राप्त होने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिविल सर्जन प्रशासनिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में मात्र एक चेंजर खराब होने के कारण पिछले एक माह से लगातार बिजली संकट बना रहा, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं और मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। खरवार ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त करने तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

Releated Posts

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top