• Home
  • मुख्य समाचार
  • मानसून से पहले डीएम का बड़ा एक्शन: जलजमाव, स्वच्छता और सुरक्षा पर कड़े निर्देश, शहरों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
Image

मानसून से पहले डीएम का बड़ा एक्शन: जलजमाव, स्वच्छता और सुरक्षा पर कड़े निर्देश, शहरों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

बक्सर, 12 जून (विक्रांत) मानसून की तैयारियों, शहरी स्वच्छता व्यवस्था और नगर विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने मानसून के मद्देनजर सभी नगर निकायों को नालों की व्यापक सफाई कर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि बारिश के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए और इसके लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।संभावित सूखा एवं पेयजल संकट को देखते हुए सभी चापाकलों को चालू हालत में रखने तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया। वहीं, सभी नगर निकायों में पिंक टॉयलेट निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा शहरों में कचरा संग्रहण स्थलों की संख्या को शून्य तक लाने पर विशेष जोर दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने नगर परिषद बक्सर को शहर एवं रामरेखा घाट में सीसीटीवी कैमरे लगाने की दिशा में शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही बुडको द्वारा निर्माणाधीन मोक्षधाम परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कराने के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ाने को कहा। बैठक में शहरी क्षेत्रों में व्यवस्थित व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मांस, फल एवं सब्जी विक्रेताओं तथा फूड कोर्ट के लिए समर्पित वेंडिंग जोन विकसित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।

महिलाओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के उद्देश्य से पिंक बस संचालन हेतु प्रस्ताव तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया।आगामी श्रावणी मेले को देखते हुए नगर पंचायत ब्रह्मपुर को मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा सभी नगर निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों के पोखरों के सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना तैयार कर कार्रवाई शुरू करने को कहा गया। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नियमित एंटी लार्वा दवा के छिड़काव तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत बनाने हेतु एमआरएफ निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए डीएम ने सभी योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर बल दिया।

Releated Posts

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top