• Home
  • मुख्य समाचार
  • सड़क किनारे खड़े मौत के ट्रक ने निगली जिंदगी: ढाबे से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Image

सड़क किनारे खड़े मौत के ट्रक ने निगली जिंदगी: ढाबे से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

नालंदा, 10 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एसएच-78 बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर बड़हिया गांव के समीप सड़क के बीचों-बीच खड़ी एक खराब ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़हिया गांव निवासी पंजाबी सिंह के 25 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक के चचेरे भाई अभिराम शर्मा ने बताया कि गुलशन गांव के समीप स्थित महादेव ढाबा में काम करता था। मंगलवार की देर रात वह रोज की तरह काम खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहा था।

इसी दौरान बड़हिया गांव के पास सड़क पर खराब होकर खड़ी एक ट्रक से उसकी बाइक पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गुलशन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिजनों ने इस हादसे के लिए प्रशासनिक लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि ट्रक पूरे दिन सड़क पर खराब हालत में खड़ी थी, लेकिन उसे हटाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इतना ही नहीं, दुर्घटना से बचाव के लिए कोई चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर या संकेतक भी नहीं लगाया गया था। उनका कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम उठाए गए होते तो गुलशन की जान बच सकती थी।

गुलशन तीन भाइयों में सबसे छोटा था और ढाबे में काम कर परिवार की आर्थिक मदद करता था। परिवार पर दुखों का पहाड़ इसलिए भी टूट पड़ा है क्योंकि चार वर्ष पहले उसके बड़े भाई की करंट लगने से मौत हो चुकी है। अब दूसरे बेटे की असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। सरमेरा थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को जब्त कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top