• Home
  • मुख्य समाचार
  • देवघर से लौट रहे श्रद्धालुओं पर टूटा मौत का कहर: बख्तियारपुर फोरलेन पर पेड़ से टकराई बोलेरो, मां-बेटे की मौत, 8 घायल
Image

देवघर से लौट रहे श्रद्धालुओं पर टूटा मौत का कहर: बख्तियारपुर फोरलेन पर पेड़ से टकराई बोलेरो, मां-बेटे की मौत, 8 घायल

पटना, 09 जून (अविनाश कुमार) जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों से लौट रहे एक परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया। देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो बख्तियारपुर फोरलेन पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी उपेंद्र सिंह और उनकी मां फूलमती देवी की मौत हो गई।

दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। वहीं तीन बच्चों समेत कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज पटना में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा पटना-बख्तियारपुर फोरलेन स्थित महाविहार होटल के समीप हुआ। तेज रफ्तार बोलेरो अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे लगे पेड़ से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बख्तियारपुर भेजा गया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एनएमसीएच), पटना रेफर कर दिया। घायल निक्की देवी ने बताया कि पूरा परिवार बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन और पूजा-अर्चना कर वापस कुशीनगर लौट रहा था। यात्रा के दौरान अचानक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे परिवार के कई सदस्य घायल हो गए और दो लोगों की जान चली गई। बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया वाहन के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की बात सामने आई है। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Releated Posts

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top