• Home
  • Crime
  • राजगीर मलमास मेले को बदनाम करने की साजिश: AI से बनाए गए फर्जी हादसों के वीडियो वायरल, साइबर थाने में होगी FIR
Image

राजगीर मलमास मेले को बदनाम करने की साजिश: AI से बनाए गए फर्जी हादसों के वीडियो वायरल, साइबर थाने में होगी FIR

नालंदा, 01 जून (अविनाश पांडेय) विश्व प्रसिद्ध राजगीर मलमास मेले को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक और फर्जी वीडियो वायरल कर अफवाह फैलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का दुरुपयोग कर कुछ डिजिटल क्रिएटर्स मेले में कथित हादसों के नकली वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित कर रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें मेले के झूले के टूटकर गिरने, महिला और बच्चे के झूले से नीचे गिरने तथा मेले में आग लगने जैसी घटनाएं दिखाई जा रही है।

ये वीडियो देखने में इतने वास्तविक प्रतीत होते हैं कि लोग इन्हें सच मानकर शेयर कर रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राजगीर मलमास मेले में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है और वायरल हो रहे सभी वीडियो पूरी तरह फर्जी एवं भ्रामक हैं। अधिकारियों के अनुसार एआई तकनीक की मदद से तैयार किए गए इन वीडियो का उद्देश्य लोगों के बीच भ्रम और भय का माहौल पैदा करना है। प्रशासन का कहना है कि मेले की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत है और अब तक किसी भी प्रकार की दुर्घटना की कोई सूचना नहीं मिली है। राजगीर के संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स अधिक व्यूज, लाइक्स और लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह के फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहे हैं।

इससे न केवल मेले की छवि प्रभावित हो रही है, बल्कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच अनावश्यक दहशत भी फैल रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में कई संदिग्ध सोशल मीडिया आईडी की पहचान की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फर्जी वीडियो बनाना और उन्हें प्रसारित करना कानूनन अपराध है तथा दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले किसी भी वीडियो या संदेश पर आंख बंद कर भरोसा न करें। किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि राजगीर मलमास मेला पूरी तरह सुरक्षित है और श्रद्धालु बिना किसी भय के मेले का आनंद ले सकते हैं।

Releated Posts

बड़ी वारदात से पहले पुलिस का शिकंजा: हथियारों के साथ तीन कुख्यात अपराधी दबोचे गए, इलाके में मचा हड़कंप

नालंदा, 02 जून (अविनाश पांडेय) बिहारशरीफ शहर में एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना को लहेरी थाना पुलिस ने…

रात के अंधेरे में बिहार भेजी जा रही थी लाखों की शराब, दो तस्कर दबोचे, कार से तमंचा और भारी खेप बरामद

गोरखपुर, 02 मई (अंकित यादव) बिहार में ऊंचे दामों पर शराब बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की साजिश उस…

आधी रात की टेम्पो लूट का खुलासा: अंतरजिला गैंग का भंडाफोड़, 6 बदमाश गिरफ्तार, 3 लूटी गई गाड़ियां बरामद

नालंदा, 01 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सीएनजी टेम्पो लूटकांड का…

पटना में 10 करोड़ की दवा तस्करी का भंडाफोड़: सरकारी अस्पतालों से बांग्लादेश तक फैला था नेटवर्क, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

पटना, 01 जून (अविनाश कुमार) राजधानी पटना में नशीली और सरकारी दवाओं की अवैध खरीद-बिक्री के विशाल नेटवर्क…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top