• Home
  • मुख्य समाचार
  • फतहपुर गढ़ में भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, एक युवक की मौत, दो की हालत नाजुक
Image

फतहपुर गढ़ में भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, एक युवक की मौत, दो की हालत नाजुक

पटना, 31 मई (पटना डेस्क) शिवहर जिले के फतहपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। फतहपुर गढ़ के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, पड़राही गांव निवासी जयलाल साह के 25 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।

दूसरी बाइक पर श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के रामवन घोड़िया टोला निवासी जावेद अंसारी और पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरापुर निवासी मो. आफरान सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112, फतहपुर थाना और यातायात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने गौतम कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद जावेद अंसारी और मो. आफरान की हालत भी चिंताजनक पाई गई।

दोनों को बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है। फतहपुर थानाध्यक्ष राधेश्याम कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर लिया गया है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। युवक की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव समेत पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top