• Home
  • Crime
  • GPS लॉक तोड़ उड़ाते थे लग्जरी गाड़ियां: नालंदा पुलिस ने किया गैराज गैंग का भंडाफोड़, 6 शातिर गिरफ्तार
Image

GPS लॉक तोड़ उड़ाते थे लग्जरी गाड़ियां: नालंदा पुलिस ने किया गैराज गैंग का भंडाफोड़, 6 शातिर गिरफ्तार

नालंदा, 30 मई (अविनाश पांडेय) नालंदा पुलिस ने हाईटेक तरीके से लग्जरी वाहनों की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय “गैराज गैंग” का पर्दाफाश करते हुए छह शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी महज इंटरमीडिएट पास हैं, लेकिन तकनीकी रूप से इतने दक्ष हैं कि लग्जरी वाहनों का जीपीएस लॉक तक तोड़ देते थे। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह झारखंड, नई दिल्ली, नालंदा, राजगीर समेत देश के विभिन्न हिस्सों से दर्जनों लग्जरी वाहनों की चोरी कर चुका है। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का प्रत्येक सदस्य अलग-अलग जिम्मेदारी निभाता था। एक सदस्य चोरी से पहले घटनास्थल की रेकी करता था, दूसरा जीपीएस लॉक तोड़ता था, तीसरा वाहन लेकर फरार हो जाता था।

वहीं चौथा सदस्य वाहन के रजिस्ट्रेशन और चेचिस नंबर को धूमिल करता था, जबकि पांचवां सदस्य चोरी की गाड़ियों की बिक्री सुनिश्चित करता था। खास बात यह रही कि गिरोह किसी भी शहर में स्थानीय स्लीपर सेल की मदद नहीं लेता था। मामले का खुलासा 23 मार्च 2026 को लहेरी थाना क्षेत्र के मंगला स्थान से चोरी हुई स्कॉर्पियो की जांच के दौरान हुआ। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक संकेत कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने टावर लोकेशन और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर और वैशाली से चार अपराधियों को दबोच लिया।

प्रेस वार्ता में एसडीपीओ संकेत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी गई स्कॉर्पियो का नंबर प्लेट, विभिन्न वाहनों के नंबर प्लेट तथा दिल्ली से चोरी की गई होंडा सिटी कार का नंबर प्लेट भी बरामद किया गया। आरोपितों की निशानदेही पर रांची के लोअर बाजार में छापेमारी कर चोरी गई स्कॉर्पियो बरामद कर ली गई तथा दो अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में अजय कुमार, अमन कुमार, बिट्टू कुमार, रजनीश कुमार, मोहम्मद अशफाक और अनस जमील शामिल हैं। इस कार्रवाई में जिला खुफिया इकाई, लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

t

Releated Posts

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय, 24 अगस्त (धरम कुमार) फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में सोमवार को एक दिल दहला…

जन्मदिन समारोह से लौट रही नर्तकी को स्कूटी सवार ने सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पांच अन्य पर भी गंभीर आरोप

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) छपरा जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का…

बिहार में सियासी चेहरों के ठिकानों पर पुलिस का छापा: LJP-R विधायक के घर से पिस्टल-कारतूस बरामद, JDU सांसद ने उठाए सवाल

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में आपराधिक मामलों की जांच के बीच पुलिस की कार्रवाई ने सियासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top