• Home
  • Crime
  • अनंत सिंह को बड़ी राहत: गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक, हथियार प्रदर्शन मामले में 5 जून तक टली कार्रवाई
Image

अनंत सिंह को बड़ी राहत: गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक, हथियार प्रदर्शन मामले में 5 जून तक टली कार्रवाई

पटना, 30 मई (अविनाश कुमार) मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को शनिवार को बड़ी कानूनी राहत मिली है। गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने कथित हथियार प्रदर्शन मामले में दोनों की गिरफ्तारी पर तत्काल रोक लगाते हुए अगली सुनवाई के लिए 5 जून की तिथि निर्धारित की है। कोर्ट के इस आदेश के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में मामले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) तृतीय सह एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश राजेंद्र कुमार पांडेय ने अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह अंतरिम राहत प्रदान की।

सुनवाई के दौरान विधायक अनंत सिंह की ओर से अधिवक्ता राजेश कुमार पांडेय ने अदालत को बताया कि अब तक पुलिस फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर सकी है। वहीं सरकार की ओर से पेश अधिवक्ता ने रिपोर्ट दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की।दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने गिरफ्तारी पर 5 जून तक रोक लगाते हुए अगली सुनवाई की तारीख तय कर दी। अब सभी की निगाहें आगामी सुनवाई पर टिकी हुई हैं, जहां मामले की दिशा और आगे की कानूनी प्रक्रिया स्पष्ट हो सकती है।उधर, राज्य सरकार द्वारा मामले की जांच गोपालगंज पुलिस से लेकर बिहार सीआईडी को सौंपे जाने के बाद केस से संबंधित सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज और फाइलें सीआईडी को हस्तांतरित कर दी गई हैं।

इससे जांच को नया मोड़ मिलने की संभावना जताई जा रही है।गौरतलब है कि 2 और 3 मई की रात मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव में आयोजित एक उपनयन संस्कार कार्यक्रम में विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह शामिल हुए थे। इसी दौरान समर्थकों द्वारा कथित हथियार प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो सामने आने के बाद मीरगंज पुलिस ने अनंत सिंह, गुंजन सिंह समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले ने पूरे प्रदेश में राजनीतिक और सामाजिक बहस को जन्म दे दिया है।

Releated Posts

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top