• Home
  • मुख्य समाचार
  • बक्सर में हाईवे पर सख्ती: 60 दिन में हटेंगे अवैध कब्जे, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Image

बक्सर में हाईवे पर सख्ती: 60 दिन में हटेंगे अवैध कब्जे, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बक्सर, 29 मई (विक्रांत) राष्ट्रीय राजमार्गों पर बढ़ते सड़क हादसों, अवैध अतिक्रमण और अनियंत्रित यातायात व्यवस्था को लेकर बक्सर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित District Highway Safety समिति की बैठक में कई बड़े और सख्त फैसले लिए गए।

बैठक में साफ संकेत दिया गया कि अब राष्ट्रीय राजमार्गों पर नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।बैठक के दौरान जिला स्तर पर “District Highway Road Safety Task Force” के गठन का निर्णय लिया गया। यह विशेष टास्क फोर्स राष्ट्रीय राजमार्गों पर नियमित निरीक्षण, गश्ती और सड़क सुरक्षा मानकों के पालन की निगरानी करेगी। प्रशासन का उद्देश्य हाईवे पर सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

जिला पदाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे अवैध अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माणों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल निष्कासन अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि Highway Safety Zone क्षेत्र में NHAI की अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) के बिना किसी भी प्रकार का लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया।बैठक में दुर्घटना संभावित स्थलों यानी ब्लैक स्पॉट्स की लगातार निगरानी करने और अवैध पार्किंग पर विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रीय उच्च पथों के Right of Way क्षेत्र में भारी एवं व्यावसायिक वाहनों की अनधिकृत पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। वाहन केवल निर्धारित ट्रक ले-बाय एवं Wayside Amenity स्थलों पर ही खड़े किए जा सकेंगे। प्रशासन ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और सह-चालकों पर जुर्माना समेत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही 60 दिनों के भीतर अवैध संरचनाओं को हटाने और निरीक्षण व गश्ती के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने का निर्देश दिया गया।बैठक में BLS एम्बुलेंस, रिकवरी क्रेन और अन्य आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए NHAI के साथ समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। प्रशासन के इस कड़े रुख से हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात अनुशासन में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top