• Home
  • राजनीति
  • समस्तीपुर में रालोमो को मिला नया सिपहसालार, निशांत कुशवाहा निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए
Image

समस्तीपुर में रालोमो को मिला नया सिपहसालार, निशांत कुशवाहा निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए

समस्तीपुर, 29 मई (मोहम्मद जमशेद) बिहार की सियासत में संगठन विस्तार को लेकर सक्रिय राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने समस्तीपुर में बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। मुसरीघरारी स्थित एक निजी होटल में आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निशांत कुमार कुशवाहा को निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुन लिया गया। उनके निर्विरोध निर्वाचन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।जिलाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में निशांत कुशवाहा का नामांकन पत्र ही वैध पाया गया।

इसके बाद पार्टी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक विराट कुशवाहा, बिहार प्रदेश युवा अध्यक्ष डॉ. चंदन यादव, श्याम बिहारी वर्मा एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी नंदकुमार कुशवाहा ने औपचारिक घोषणा करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने तालियों और नारों के साथ नए जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। रालोमो के प्रदेश नेता प्रशांत पंकज ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में पूरे बिहार में चरणबद्ध तरीके से संगठनात्मक चुनाव कराया जा रहा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि निशांत कुशवाहा के नेतृत्व में समस्तीपुर में संगठन और मजबूत होगा तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूती से उतरने की तैयारी करेगी।

इस मौके पर दलसिंहसराय के धनेश्वर महतो, ताजपुर के भोला प्रसाद सिंह, समस्तीपुर प्रखंड के मुकेश कुमार, मोहिउद्दीननगर के संतोष कुमार ‘पप्पू’, शिवाजीनगर के राज कुमार पंकज और कमलेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Releated Posts

लालू परिवार में सियासी घमासान: तेजप्रताप की शर्त से बढ़ी तकरार, अब रोहिणी की एंट्री की चर्चा तेज

पटना, 29 मई (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में एक बार फिर लालू परिवार सुर्खियों में है। विधानसभा…

वीर सावरकर के सपनों का भारत साकार करने में जुटी मोदी सरकार : डॉ. सुनील कुमार

नालंदा, 28 मई (अविनाश पांडेय) स्वतंत्रता सेनानी वीर विनायक दामोदर सावरकर की 143वीं जयंती के अवसर पर बिहारशरीफ…

बांकीपुर उपचुनाव बना बिहार की सबसे बड़ी सियासी जंग, बीजेपी के गढ़ में PK की बड़ी बिसात

पटना, 28 मई (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में एक बार फिर बांकीपुर विधानसभा सीट चर्चा के केंद्र…

बिहार विधान परिषद में बजा चुनावी बिगुल: 9 सीटों पर महासंग्राम, उपचुनाव ने बढ़ाई सियासी हलचल

पटना, 26 मई (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में एक बार फिर चुनावी तापमान चढ़ने वाला है। भारत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top