• Home
  • मुख्य समाचार
  • 982 करोड़ की सड़क परियोजना: बक्सर को मिली विकास की बड़ी सौगात, शिक्षा मंत्री ने सीएम को दिया धन्यवाद
Image

982 करोड़ की सड़क परियोजना: बक्सर को मिली विकास की बड़ी सौगात, शिक्षा मंत्री ने सीएम को दिया धन्यवाद

बक्सर, 28 मई (विक्रांत) बिहार सरकार ने बक्सर सहित आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बिहार स्टेट हाईवे प्रोजेक्ट-IV (BSHP-IV) के तहत ब्रह्मपुर–कोरान सराय–इटाढ़ी–बक्सर पथ एवं उजियारपुर–कुकराहा–जमुहा–इंदौर–समदा पथ की कुल 80.728 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजनाओं के लिए राज्य कैबिनेट ने 982.58 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है।

इस ऐतिहासिक फैसले पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार जताते हुए इसे बक्सर की जनता के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में आधारभूत संरचना का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह सड़क परियोजना न केवल बक्सर जिले बल्कि आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की तस्वीर बदलने का काम करेगी। उन्होंने पथ निर्माण मंत्री ई कुमार शैलेंद्र एवं राज्य मंत्रिपरिषद को भी धन्यवाद दिया। श्री तिवारी ने कहा कि वर्षों से क्षेत्र के लोग बेहतर सड़क संपर्क की मांग कर रहे थे, जिसे अब सरकार ने गंभीरता से पूरा किया है। नई सड़क परियोजनाओं के पूरा होने के बाद ब्रह्मपुर, कोरान सराय, इटाढ़ी, बक्सर और आसपास के इलाकों के लोगों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। इससे यात्रा का समय घटेगा और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। छात्रों, नौकरीपेशा लोगों एवं आम नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। साथ ही निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे, जिससे आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। शिक्षा मंत्री ने कहा, “बक्सर की करीब 4 लाख जनता ने जो विश्वास और आशीर्वाद मुझे दिया है, उसका कर्ज मैं विकास कार्यों के जरिए चुकाने का प्रयास कर रहा हूं। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प है।” उन्होंने कहा कि बिहार सरकार गांव से शहर तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। आने वाले समय में बक्सर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top