• Home
  • मुख्य समाचार
  • पत्नी के फोन ने कराया खूनी खेल, बड़े भाई ने लोहे की रॉड से ली सगे भाई की जान
Image

पत्नी के फोन ने कराया खूनी खेल, बड़े भाई ने लोहे की रॉड से ली सगे भाई की जान

समस्तीपुर, 26 मई (हर्षिता “अश्क”) जिले के हलई थाना क्षेत्र की बनबीरा पंचायत में भाई-भाई के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। मामूली घरेलू विवाद ने ऐसा खूनी रूप लिया कि बड़े भाई ने अपने ही सगे मंझले भाई की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की है, जहां तीनों भाई ट्रक चालक के रूप में काम करते थे। जानकारी के अनुसार, बनबीरा निवासी शत्रुघ्न राय के पुत्र राजीव कुमार राय, संजीव कुमार राय और रणधीर कुमार राय वर्षों से आंध्र प्रदेश में रह रहे थे।

बताया गया कि 22 मई को गांव में राजीव की पत्नी मीनू देवी और संजीव की पत्नी रूबी कुमारी के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि मीनू देवी ने फोन पर अपने पति राजीव को पूरी बात बताई, जिसके बाद वह गुस्से से आगबबूला हो गया। उसी रात विशाखापट्टनम में तीनों भाइयों ने साथ खाना खाया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और राजीव ने पहले तलवार से हमला करने की कोशिश की। छोटे भाई रणधीर ने बीच-बचाव किया, लेकिन कुछ देर बाद राजीव ने लोहे की रॉड से संजीव के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

गंभीर चोट लगने से 24 वर्षीय संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ट्रक लेकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने करीब 30 किलोमीटर पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को जब शव गांव पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। गमगीन माहौल में छोटे भाई रणधीर ने संजीव को मुखाग्नि दी। मृतक अपने पीछे पत्नी और डेढ़ साल की मासूम बेटी छोड़ गया है।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top