• Home
  • मुख्य समाचार
  • राजगीर मलमास मेले में जीविका दीदियों का जलवा, 35 रुपये के भोजन ने जीता लोगों का दिल
Image

राजगीर मलमास मेले में जीविका दीदियों का जलवा, 35 रुपये के भोजन ने जीता लोगों का दिल

नालंदा, 25 मई (अविनाश पांडेय) नालंदा के ऐतिहासिक राजगीर मलमास मेला में इस बार आस्था और संस्कृति के साथ-साथ नारी सशक्तिकरण की भी अनोखी तस्वीर देखने को मिल रही है। जीविका समूह से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं अपने हुनर, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर मेले में आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मेले में संचालित उनके भोजन स्टॉलों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां बेहद कम कीमत पर शुद्ध, स्वादिष्ट और घर जैसा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।17 मई 2026 से शुरू हुए राजगीर मलमास मेला का उद्घाटन बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किया गया। जिला प्रशासन नालंदा की ओर से जीविका दीदियों को कुल 25 स्टॉल उपलब्ध कराए गए हैं।

इन स्टॉलों का संचालन नालंदा जिले के विभिन्न प्रखंडों से आई ग्रामीण महिलाएं कर रही हैं।सबसे खास बात यह है कि यहां मात्र 35 रुपये में पांच रोटी, सब्जी तथा दाल-चावल, सब्जी और अचार लोगों को परोसा जा रहा है। महंगाई के इस दौर में इतने कम दाम पर स्वच्छ और पौष्टिक भोजन मिलने से मेले में आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक काफी खुश नजर आ रहे हैं। आगंतुकों का कहना है कि जीविका दीदियों के हाथों का स्वाद उन्हें घर की याद दिला रहा है। इन स्टॉलों के माध्यम से सिर्फ भोजन ही नहीं परोसा जा रहा, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई कहानी भी लिखी जा रही है।

भोजन में इस्तेमाल होने वाला आटा गिरियक की पूजा दीदी के आटा चक्की केंद्र से, मसाले सिलाव की मंजुला दीदी के उत्पादन केंद्र से और पत्तल-दोना किरण देवी द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। राजगीर की इंदु दीदी भी स्टॉल संचालन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। जानकारी के अनुसार अब तक इन स्टॉलों से करीब चार लाख रुपये का कारोबार हो चुका है। मेला समाप्ति तक यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top