• Home
  • रेलवे
  • रेल परियोजनाओं की अनदेखी पर फूटा गुस्सा, DRM कार्यालय पर उपवास आंदोलन का ऐलान
Image

रेल परियोजनाओं की अनदेखी पर फूटा गुस्सा, DRM कार्यालय पर उपवास आंदोलन का ऐलान

समस्तीपुर, 24 मई (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर में रेल विकास एवं विस्तार मंच की अहम बैठक रविवार को स्टेशन चौक स्थित गांधी स्थल पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परमानंद मिश्र ने की, जिसमें रेल क्षेत्र की लंबित परियोजनाओं, अधूरे निर्माण कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर तीखी नाराजगी जताई गई। मंच ने रेलवे प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए 29 मई को डीआरएम कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय उपवास आंदोलन करने की घोषणा की।

बैठक में अटेरन चौक रेल गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण, रेल कारखाना में मशीनों की व्यवस्था कर रेल डब्बों का पूर्ण पीओएच कार्य शुरू करने तथा समस्तीपुर रेल मंडल की कई नई रेल लाइन परियोजनाओं को जल्द मंजूरी दिलाने की मांग उठी। नेताओं ने कर्पूरीग्राम-ताजपुर-पातेपुर-महुआ-भगवानपुर, दलसिंहसराय से पटोरी तथा मुक्तापुर से कुशेश्वरस्थान तक नई रेल लाइन निर्माण कार्य शुरू करने की मांग को प्रमुखता से रखा।

इसके अलावा समस्तीपुर जंक्शन पर वाशिंग पीट निर्माण, रेल अस्पताल को अनुमंडल अस्पताल का दर्जा देने, टुनटुनिया और माधुरी चौक स्थित रेल ओवरब्रिज के जीर्णोद्धार व चौड़ीकरण, लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन और भोला टाकीज व मुक्तापुर रेल गुमटी पर गुणवत्तापूर्ण ओवरब्रिज निर्माण की मांग भी उठाई गई। बैठक में कहा गया कि वर्षों से रेल क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आंदोलन चल रहा है। कुछ मांगें पूरी हुई हैं, लेकिन अधिकांश योजनाएं अब भी अधर में लटकी हैं।

मंच के नेताओं ने आरोप लगाया कि रेलवे प्रशासन की ओर से संतोषजनक पहल नहीं की जा रही है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।निर्णय लिया गया कि 29 मई को सुबह 11 बजे से समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय के समक्ष उपवास आंदोलन किया जाएगा। बैठक में संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, विश्वनाथ सिंह हजारी, राकेश ठाकुर, मनोज कुमार राय, शंभू राय समेत बड़ी संख्या में सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Releated Posts

नेपाल की बाढ़ से रेल मंडल में मचा हड़कंप: समस्तीपुर में हाई अलर्ट, ट्रैक-पुलों पर 24 घंटे नजर

समस्तीपुर, 27 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) नेपाल में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के…

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: गोरखपुर कैंट-उनौला दोहरीकरण से 31 अगस्त से कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों का बदला रूट

समस्तीपुर, 27 अगस्त (निज संवाददाता) रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और परिचालन को सुगम बनाने के…

पटरियों के पास बच्चों की टोली बनेगी रेल साथी, पत्थरबाजी रोकने को आरपीएफ का बड़ा अभियान

बक्सर, 26 अगस्त (विक्रांत) रेलवे पटरियों और स्टेशनों के आसपास होने वाली पत्थरबाजी, अनधिकृत प्रवेश और अवरोध जैसी…

रेलवे की रसोई पर अब AI की पैनी नजर: रेल मदद होगा हाईटेक, घटिया खाना परोसने वालों पर कसेगा शिकंजा

नई दिल्ली, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) रेलवे यात्रियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण खान-पान सेवा उपलब्ध कराने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top