• Home
  • मुख्य समाचार
  • पुलिस लाइन में डीआईजी का बड़ा निरीक्षण: मेस से बैरक तक जांच, जवानों को अनुशासन का दिया मंत्र
Image

पुलिस लाइन में डीआईजी का बड़ा निरीक्षण: मेस से बैरक तक जांच, जवानों को अनुशासन का दिया मंत्र

समस्तीपुर, 24 मई (हर्षिता “अश्क”) पुलिस लाइन स्थित प्रशिक्षण केंद्र का शनिवार को डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे महिला एवं पुरुष सिपाहियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई। डीआईजी ने जीविका दीदी की रसोई, पालना घर, मेस, बैरक और आवासीय व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर साफ-सफाई, भोजन और रहने की व्यवस्था की जानकारी ली।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रशिक्षणरत जवानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। भोजन की गुणवत्ता की जांच के दौरान उन्होंने तैयार किए जा रहे खाने का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। इसके बाद आयोजित परेड कार्यक्रम में डीआईजी ने जवानों की सलामी ली। जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि परेड पुलिस सेवा का अहम हिस्सा है, जो अनुशासन, कर्तव्यबोध और आत्मविश्वास को मजबूत बनाता है।

उन्होंने कहा कि एक वर्दीधारी जवान को वर्दी पहनने के तौर-तरीके, चलने-बोलने की शैली और वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति सम्मान का व्यवहार परेड के माध्यम से ही सीखने को मिलता है। डीआईजी ने कहा कि नियमित परेड से जवानों की शारीरिक और मानसिक फिटनेस बेहतर बनी रहती है। निरीक्षण के अंत में उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कुछ आवश्यक सुधारात्मक सुझाव भी अधिकारियों को दिए।

Releated Posts

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top