• Home
  • मुख्य समाचार
  • भाषा से बढ़ेगा आत्मविश्वास, संस्कृति से जुड़ेगा भारत, सात दिवसीय समर कैंप में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Image

भाषा से बढ़ेगा आत्मविश्वास, संस्कृति से जुड़ेगा भारत, सात दिवसीय समर कैंप में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

बक्सर, 20 मई (विक्रांत) राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् NCERT की पहल पर आयोजित भारतीय भाषा समर कैंप 2026 ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह भर दिया। राज्य परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद्, पटना के निर्देशन में आयोजित इस सात दिवसीय कैंप में बच्चों को भाषा, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से शिक्षित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषाई कौशल, आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और सांस्कृतिक समझ विकसित करना था।

पूरे सप्ताह चले इस विशेष शिविर में छात्रों को अभिवादन, परिचय, वर्णमाला, दैनिक जीवन आधारित संवाद और भाषा संबंधी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने गीत-संगीत, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली नृत्य और लघु फिल्मों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही उन्हें स्थानीय नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों, भारत की प्रमुख नदियों और देश की भाषाई विविधता की जानकारी भी दी गई। बच्चों ने भाषा आधारित रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।कार्यक्रम की खास बात यह रही कि हर दिन की शुरुआत और समापन राष्ट्रगान “जन गण मन” के साथ किया गया।

इससे विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति और अनुशासन की भावना भी मजबूत हुई।समर कैंप का सफल संचालन अंग्रेजी शिक्षक अमित कुमार सिन्हा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सरल और रोचक तरीके से भाषा सीखने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार, वरीय शिक्षक संजय कुमार, पूर्व प्रभारी मुक्तेश्वर प्रसाद, पवन कुमार सिंह, सेज़आशुतोष कुमार, सोनू कुमार यादव, रविशंकर यादव, अमित कुमार, शैलेन्द्र ओझा, संजय कुमार तिवारी, गौतम राय, नरेंद्र राम, कपिल मुनि पासवान, वसीम अख्तर, अतुल कुमार सिंह, मुशर्रत जहां, सुमन तथा विद्यालय सहायक आशुतोष कुमार द्विवेदी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करते हैं।

Releated Posts

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

अररिया में दिखेगी डॉल्फिन की छलांग: मीरगंज-त्रिशूलिया घाट पर बनेगा डॉल्फिन व्यू प्वाइंट, इको टूरिज्म को मिलेगा बूम

पटना, 29अगस्त (पटना डेस्क) परमान नदी के मीरगंज घाट और त्रिशूलिया घाट पर अब पर्यटकों को गांगेय डॉल्फिन…

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top