• Home
  • Crime
  • इंजीनियर साहब के ठिकानों से निकला करोड़ों का खजाना: EOU की रेड में कैश, सोना, फ्लैट और लग्जरी गाड़ियां बरामद
Image

इंजीनियर साहब के ठिकानों से निकला करोड़ों का खजाना: EOU की रेड में कैश, सोना, फ्लैट और लग्जरी गाड़ियां बरामद

पटना, 16 मई (पटना डेस्क) भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही बड़ी कार्रवाई के बीच शनिवार को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जबरदस्त छापेमारी की। पटना, जमुई और झाझा समेत चार प्रमुख ठिकानों पर एक साथ हुई कार्रवाई में करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकदी, सोने-चांदी के गहने, जमीन-फ्लैट के दस्तावेज, महंगी गाड़ियां और कई संदिग्ध निवेश से जुड़े कागजात बरामद किए गए।

जांच एजेंसी के अनुसार गोपाल कुमार ने अपनी वैध आय से करीब 2.61 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की है। वर्ष 2008 में सरकारी सेवा में आए गोपाल कुमार फिलहाल ग्रामीण कार्य प्रमंडल झाझा (जमुई) में कार्यपालक अभियंता के पद पर तैनात हैं। जांच में उनकी संपत्ति आय से करीब 81.5 प्रतिशत अधिक पाई गई, जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद EOU की टीम ने पटना के मजिस्ट्रेट कॉलोनी स्थित फ्लैट, कंकड़बाग स्थित पैतृक आवास, जमुई के किराये के मकान, झाझा कार्यालय और राजाबाजार स्थित ससुराल में एक साथ छापेमारी की। पटना स्थित फ्लैट से करीब 39.65 लाख रुपये नकद, 424 ग्राम सोना और लगभग एक किलो चांदी बरामद की गई।

वहीं सोने के आभूषणों की खरीद से जुड़ी 47 लाख रुपये की रसीदें भी मिली हैं। जांच में सगुना मोड़ के जेबी मॉल में दो दुकानों, दानापुर में जमीन और निर्माणाधीन भवन के कागजात भी मिले हैं। चार कमरों वाले फ्लैट के लिए 80 लाख रुपये के भुगतान से संबंधित दस्तावेज और कई जमीन खरीद समझौते भी बरामद किए गए हैं। जमुई स्थित आवास से आठ लाख रुपये नकद और करीब 19 लाख रुपये कीमत की हुंडई क्रेटा गाड़ी बरामद हुई। जांच में पता चला कि यह वाहन किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर खरीदा गया था। इसके अलावा तीन बैंक खातों में जमा करीब 10 लाख रुपये को फ्रीज कर दिया गया है।EOU का कहना है कि जांच अभी जारी है और संपत्ति का आंकड़ा और बढ़ सकता है। छापेमारी में विभाग की कई सरकारी फाइलें भी मिली हैं, जिसकी सूचना ग्रामीण कार्य विभाग को दी जाएगी।

Releated Posts

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय, 24 अगस्त (धरम कुमार) फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में सोमवार को एक दिल दहला…

जन्मदिन समारोह से लौट रही नर्तकी को स्कूटी सवार ने सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पांच अन्य पर भी गंभीर आरोप

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) छपरा जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का…

बिहार में सियासी चेहरों के ठिकानों पर पुलिस का छापा: LJP-R विधायक के घर से पिस्टल-कारतूस बरामद, JDU सांसद ने उठाए सवाल

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में आपराधिक मामलों की जांच के बीच पुलिस की कार्रवाई ने सियासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top