• Home
  • Crime
  • नींबू के लिए मासूम की हत्या से फूटा गुस्सा: गांव बना रणक्षेत्र, पुलिस-ग्रामीण भिड़ंत में कई घायल
Image

नींबू के लिए मासूम की हत्या से फूटा गुस्सा: गांव बना रणक्षेत्र, पुलिस-ग्रामीण भिड़ंत में कई घायल

नालंदा, 12 मई (अविनाश पांडेय) जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के सकरावां गांव में मंगलवार को एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया। नींबू लेने की बात पर 12 वर्षीय मासूम शुभम कुमार उर्फ झगडू की पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने से पूरे गांव में तनाव फैल गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और पुलिस के बीच जमकर झड़प, पथराव और लाठीचार्ज हुआ। गांव में हालात बिगड़ने के बाद भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक की पहचान राजकुमार पासवान के पुत्र शुभम कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुभम गांव के बच्चों के साथ कंचा खेल रहा था।

इसी दौरान पास के नींबू के पेड़ से एक नींबू गिरा, जिसे बच्चे ने उठा लिया। आरोप है कि इससे नाराज पेड़ मालिक गोरख मियां ने बच्चे पर लाठियों से हमला कर दिया। बेरहमी से हुई पिटाई में शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से लगातार खून बहने लगा।परिजन आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए बिहारशरीफ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर फैलते ही गांव में गुस्सा भड़क उठा। परिजन और ग्रामीण शव लेकर आरोपी के घर की ओर बढ़ने लगे। सूचना मिलते ही अस्थावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को रोकने का प्रयास किया।

इसी दौरान उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए भारत सोनी पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पुलिस ने अब तक करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के 12 थानों की पुलिस गांव में बुलानी पड़ी। वहीं नुरुल हक घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं।ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने महिलाओं पर भी लाठियां बरसाईं। गांव के लोगों का कहना है कि यदि शिकायत थी तो समझाकर मामला सुलझाया जा सकता था, लेकिन एक मासूम की जान ले ली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Releated Posts

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top