• Home
  • राजनीति
  • नालंदा में जदयू कार्यकर्ताओं में जश्न, श्रवण कुमार और निशांत कुमार के मंत्री बनने से संगठन में नई ऊर्जा
Image

नालंदा में जदयू कार्यकर्ताओं में जश्न, श्रवण कुमार और निशांत कुमार के मंत्री बनने से संगठन में नई ऊर्जा

नालंदा, 11 मई (अविनाश पांडेय) बिहार सरकार में श्रवण कुमार और निशांत कुमार को मंत्री परिषद में शामिल किए जाने के बाद नालंदा जिले में जदयू कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए बड़ा सम्मान बताते हुए कहा कि इस फैसले से जदयू को नई मजबूती मिली है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्रवण कुमार पार्टी के स्थापना काल से ही सच्चे सिपाही की तरह संगठन के लिए समर्पित रहे हैं। वे लगातार आठवीं बार नालंदा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं और राजनीति में सेवा, सादगी तथा समर्पण के प्रतीक माने जाते हैं।

नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में शामिल श्रवण कुमार ने जेपी आंदोलन से लेकर समता पार्टी की स्थापना और आज तक हर राजनीतिक संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर साथ निभाया है। जदयू कार्यकर्ताओं ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों से प्रेरित होकर श्रवण कुमार ने गरीबों, शोषितों और अतिपिछड़ों की आवाज को हमेशा मजबूती से उठाया। उनके व्यक्तित्व में कर्पूरी ठाकुर, राममनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण और नीतीश कुमार की विचारधारा की झलक दिखाई देती है। वहीं, युवा और शिक्षित नेता निशांत कुमार को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने से युवाओं में खास उत्साह है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले निशांत कुमार सादगीपूर्ण जीवन और ऊर्जावान नेतृत्व के कारण युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि दोनों नेताओं के मंत्री बनने से छात्र, युवा, महिलाएं और किसान वर्ग में संगठन के प्रति विश्वास और बढ़ा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि न्याय के साथ विकास और सुशासन की नीति को गांव-गांव तक पहुंचाने का अभियान और तेज किया जाएगा।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद, जिलाध्यक्ष मो. अरशद, प्रवक्ता डा. धनंजय कुमार समेत बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों मंत्रियों को बधाई दी और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

Releated Posts

जदयू में फिर बढ़ा नालंदा का कद: संजय कांत सिन्हा लगातार तीसरी बार बने प्रदेश महासचिव, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

नालंदा, 08 जुलाई (अविनाश पांडेय) जनता दल (यूनाइटेड) ने संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में नई…

बक्सर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विकसित भारत 2047 का गूंजा संकल्प

बक्सर, 06 जुलाई (विक्रांत) भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को अहिरौली स्थित जिला कार्यालय में जनसंघ…

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां तेज

बक्सर, 4 जुलाई (विक्रांत) भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने आगामी 6 जुलाई को आयोजित होने वाले…

भरत तिवारी एनकाउंटर पर BJP विधायक का बड़ा हमला: बोली—गलत काम करने वाले पुलिस अफसर को मिले कड़ी से कड़ी सजा

पटना, 02 जुलाई (पटना डेस्क) भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top