• Home
  • Crime
  • आर्केस्ट्रा की आड़ में मानव तस्करी का भंडाफोड़: नालंदा में 3 नाबालिग समेत 4 लड़कियों का रेस्क्यू, 4 गिरफ्तार
Image

आर्केस्ट्रा की आड़ में मानव तस्करी का भंडाफोड़: नालंदा में 3 नाबालिग समेत 4 लड़कियों का रेस्क्यू, 4 गिरफ्तार

नालंदा, 08 मई (अविनाश पांडेय) सिलाव थाना क्षेत्र में पुलिस ने आर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे मानव तस्करी और जबरन डांस कराने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा किया है। वार्ड नंबर-06 स्थित एक किराए के मकान में छापेमारी कर पुलिस ने तीन नाबालिग समेत चार लड़कियों को रेस्क्यू किया है। पुलिस के अनुसार लड़कियों को जबरन आर्केस्ट्रा में डांस करने के लिए मजबूर किया जाता था और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट व मानसिक प्रताड़ना की जाती थी। सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नालंदा के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की।

अभियान में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, महिला थाना और सिलाव थाना की पुलिस शामिल थी। इस छापेमारी को ‘एसोसिएशन फॉर वॉलेन्ट्री एक्शन’ के सहयोग से अंजाम दिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आर्केस्ट्रा संचालन में शामिल एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोजपुर निवासी रोशनी कुमारी, मध्य प्रदेश निवासी अनुप कुमार बंसल, नूरसराय निवासी पवन कुमार और छत्तीसगढ़ निवासी धीरज प्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि लड़कियों को मानव तस्करी के जरिए यहां लाया गया था।

उन्हें आर्केस्ट्रा में डांस करने के लिए दबाव बनाया जाता था और मना करने पर प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह का नेटवर्क किन-किन राज्यों तक फैला हुआ है। रेस्क्यू अभियान में जिला बाल संरक्षण इकाई और स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों की भी अहम भूमिका रही। पुलिस ने सभी लड़कियों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Releated Posts

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top