• Home
  • रेलवे
  • ईमानदारी की मिसाल बने रेलकर्मी: खोया सामान लौटाकर और जान बचाकर जीता दिल, 14 कर्मचारियों को मिला सम्मान
Image

ईमानदारी की मिसाल बने रेलकर्मी: खोया सामान लौटाकर और जान बचाकर जीता दिल, 14 कर्मचारियों को मिला सम्मान

बक्सर, 05 मई (विक्रांत) पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल में कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया। वाणिज्य विभाग के तहत यात्री सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 कर्मचारियों और नॉलेज एनहैंसमेंट प्रोग्राम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 4 कर्मचारियों को वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ ने सम्मानित किया। इस पहल ने पूरे मंडल में सेवा भावना को नई पहचान दी है। सम्मानित रेलकर्मियों ने अपनी ड्यूटी से बढ़कर काम करते हुए यात्रियों का भरोसा जीता।

कई मामलों में उन्होंने यात्रियों के खोए बैग, नकदी और जरूरी सामान ईमानदारी से वापस किया। इतना ही नहीं, लापता बच्चियों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने और जरूरतमंद यात्रियों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने जैसे सराहनीय कार्य भी किए। सम्मान पाने वालों में उदित शंकर प्रसाद, प्रदीप कुमार सिंह, शशि कुमार, रंजीत कुमार, सचिन कुमार, श्याम बाबू कुमार, ज्योति कुमारी, जार्ज तिर्की, विनोद कुमार और संजीत कुमार शामिल हैं। वहीं नॉलेज एनहैंसमेंट प्रोग्राम के तहत टॉप चार रैंक हासिल करने वाले जितेंद्र कुमार मिश्रा, पंकज कुमार, संजय राय और वीरेंद्र कुमार को मेरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य रेलकर्मियों को और अधिक दक्ष बनाना तथा यात्रियों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के बाद कर्मचारियों का मूल्यांकन कर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को चुना गया।इस मौके पर अभिनव सिद्धार्थ ने कहा कि इन रेलकर्मियों की निष्ठा, आत्मविश्वास और समर्पण भारतीय रेल की प्रगति में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने इसे अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।कार्यक्रम में मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिषेक कुमार तिवारी समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। यह आयोजन न केवल सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि सेवा और ईमानदारी की नई मिसाल भी कायम कर गया।

Releated Posts

हिलसा स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा: स्टेशन में घुसते ही मालगाड़ी की चार बोगियां बेपटरी, रेल परिचालन ठप, फाटकों पर लगा लंबा जाम

नालंदा, 13 जुलाई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के हिलसा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच…

लाल गाड़ी का बड़ा एक्शन: पटना-गया रेलखंड में टिकट चेकिंग से मचा हड़कंप, 217 बेटिकट यात्री पकड़े गए, वसूला 1.48 लाख जुर्माना

बक्सर, 13 जुलाई (विक्रांत) पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा…

बिना PNR भी मिलेगी आरामदायक रात: भागलपुर जंक्शन पर शुरू होंगे हाईटेक स्लीपिंग पॉड्स, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात

पटना, 12 जुलाई (पटना डेस्क) भागलपुर जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में मालदा…

बिहारशरीफ स्टेशन पर चला लाल गाड़ी का सख्त अभियान: 209 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूले 1.29 लाख रुपये जुर्माना

बक्सर, 06 जुलाई (विक्रांत) पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top