• Home
  • मुख्य समाचार
  • जाम से मिलेगी आज़ादी: बेगूसराय में बन रहा एलिवेटेड कॉरिडोर अंतिम चरण में, मई 2026 तक होगा तैयार
Image

जाम से मिलेगी आज़ादी: बेगूसराय में बन रहा एलिवेटेड कॉरिडोर अंतिम चरण में, मई 2026 तक होगा तैयार

बेगूसराय, 28 अप्रैल (धर्म कुमार) शहरवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे समय से ट्रैफिक जाम से जूझ रहे लोगों को अब जल्द ही ‘जाम से आज़ादी’ मिलने वाली है। एनएच-31 के बेगूसराय टाउन सेक्शन में बन रहा फोरलेन एलिवेटेड कॉरिडोर और एट-ग्रेड सुधार कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। करीब 4.225 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 255.99 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। निर्माण कार्य जनवरी 2022 में शुरू हुआ था और पहले इसे दिसंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था।

हालांकि अब संशोधित समयसीमा के तहत मई 2026 तक इसके पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अभिषेक के अनुसार, इस कॉरिडोर का मुख्य उद्देश्य शहर की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम से निजात दिलाना है। बेगूसराय औद्योगिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण जिला है, जहां बरौनी रिफाइनरी, उर्वरक संयंत्र और बिजली उत्पादन इकाइयों के अलावा कई छोटे-बड़े उद्योग संचालित होते हैं। इन उद्योगों के कारण हर दिन भारी वाहनों का दबाव सड़कों पर बना रहता है, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। परियोजना पूरी होने के बाद शहर में आवागमन काफी सुगम हो जाएगा।

लोगों के यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी और माल ढुलाई की प्रक्रिया भी तेज व व्यवस्थित हो सकेगी। इससे न केवल आम लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि व्यापार और उद्योग को भी नई गति मिलेगी। इस एलिवेटेड कॉरिडोर की एक खासियत यह भी है कि यह औंटा-सिमरिया परियोजना के तहत बने गंगा नदी पुल से सीधा और निर्बाध संपर्क प्रदान करेगा। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आसपास के इलाकों का विकास तेज होगा।फिलहाल परियोजना में फिनिशिंग कार्य तेजी से चल रहा है। अधिकारियों का दावा है कि समय पर काम पूरा कर लिया जाएगा। अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार चला, तो आने वाले कुछ ही महीनों में बेगूसराय की सड़कों पर जाम का झंझट इतिहास बन सकता है।

Releated Posts

पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा का महाकुंभ: 16,800 प्रतिमाओं पर कड़ा पहरा, 25 हजार जवानों ने संभाला मोर्चा

पटना, 18 अक्टूबर (अविनाश कुमार) मां दुर्गा के पट खुलते ही राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

शिक्षक-स्नातक चुनाव में राजद ने फूंका बिगुल, एक मंच से डॉ. संजीव और दिलीप कुमार का एनडीए पर हमला

नालंदा, 18 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में सुरक्षा शो: सड़कों पर उतरी पुलिस, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का भी लिया जायजा

बक्सर, 17 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top