• Home
  • राजनीति
  • 2 लाख केंद्रीय बल, बख्तरबंद गाड़ियां… चुनाव या शक्ति प्रदर्शन, दीदी का केंद्र पर बड़ा हमला
Image

2 लाख केंद्रीय बल, बख्तरबंद गाड़ियां… चुनाव या शक्ति प्रदर्शन, दीदी का केंद्र पर बड़ा हमला

कोलकाता, 26 अप्रैल (सौरभ हलदार) पश्चिम बंगाल की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को दक्षिण कोलकाता के रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी रैली से केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लेते हुए चुनावी माहौल को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में दो लाख से अधिक केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। उन्होंने दावा किया कि कश्मीर में इस्तेमाल होने वाली बख्तरबंद गाड़ियां भी बंगाल लाई गई हैं।

इस पर तीखा सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, “जब एक साल पहले पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने पहलगाम में घुसकर 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी, तब ये सुरक्षा इंतजाम कहां थे?” उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाया कि यह सब केवल चुनाव जीतने के लिए शक्ति प्रदर्शन है। प्रधानमंत्री के उस बयान पर भी ममता बनर्जी ने पलटवार किया, जिसमें उन्होंने बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए थे। दीदी ने कहा कि भाजपा अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग पर भी पक्षपात का आरोप लगाया और कहा कि कुछ पुलिस अधिकारियों को खास राजनीतिक झुकाव के आधार पर तैनात किया गया है।

रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने महिला मतदाताओं से खास अपील करते हुए कहा कि वे मतदान के बाद भी सतर्क रहें। उन्होंने कहा, “मतदान और मतगणना के दौरान दो दिन तक केंद्रों पर नजर रखें, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो।”ममता बनर्जी ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि लाखों नाम हटाए गए थे, जिन्हें उनकी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट जाकर वापस जुड़वाया। इसके अलावा उन्होंने भाजपा पर झुग्गियों में पैसे बांटने और वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जे की योजना बनाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए।राजनीतिक बयानबाजी के बीच बंगाल का चुनावी माहौल और भी ज्यादा तनावपूर्ण होता जा रहा है।

Releated Posts

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

तेजस्वी पर रामकृपाल का तीखा वार: राहुल गांधी की नकल कर रहे, सपा पर भी बरसे बिहार के मंत्री

पटना, 22 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के…

अगर वंदे मातरम् का अपमान हुआ तो केस दर्ज करें: प्रशांत किशोर का बीजेपी पर सीधा हमला, बयानों से गरमाई सियासत

पटना, 17 अगस्त (अविनाश कुमार) वंदे मातरम् को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़े सियासी विवाद में…

साधु वेश में प्रदर्शन बना कानूनी संकट, प्रयागराज कोर्ट के आदेश पर पप्पू यादव के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज

पटना, 05 अगस्त (पटना डेस्क) बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव एक बार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top