• Home
  • Crime
  • दरिंदगी की हद पार: शौच के लिए गई ननद-भौजाई से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
Image

दरिंदगी की हद पार: शौच के लिए गई ननद-भौजाई से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पटना, 26 अप्रैल (पटना डेस्क) गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना के एक गांव में शनिवार रात इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। शौच के लिए घर से निकली ननद-भौजाई के साथ छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं देर रात शौच के लिए बाहर गई थी, तभी घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और जबरन सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। किसी तरह दोनों पीड़िताएं अपने घर पहुंचीं और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।पीड़िताओं ने इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और उच्च अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई।अपर थानाध्यक्ष सौरभ कुमार सुमन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए नामजद आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को कानून के शिकंजे में ले लिया जाएगा।इस बीच, पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोग आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। फिलहाल, पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top