• Home
  • मुख्य समाचार
  • पटना में जलजमाव का काउंटडाउन शुरू: 15 मई डेडलाइन, नई ड्रेनेज व्यवस्था से मिलेगी बड़ी राहत
Image

पटना में जलजमाव का काउंटडाउन शुरू: 15 मई डेडलाइन, नई ड्रेनेज व्यवस्था से मिलेगी बड़ी राहत

पटना, 23 अप्रैल (अविनाश कुमार) बरसात आते ही जलजमाव से जूझने वाले पटना वासियों के लिए इस बार राहत की उम्मीद जगी है। बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) ने मानसून से पहले शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। संवेदनशील इलाकों में नालों और ड्रेनेज पंपिंग स्टेशनों (डीपीएस) का निर्माण अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

इसी कड़ी में भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के पास नंदलाल छपरा में बनाए गए नए डीपीएस को योगीपुर नाले से जोड़ा जा रहा है। इस परियोजना के पूरा होते ही कंकड़बाग समेत आसपास के इलाकों में पानी निकासी की रफ्तार तेज होने की उम्मीद है। बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि हर हाल में 15 मई तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि मानसून शुरू होने से पहले नई प्रणाली को चालू करना बेहद जरूरी है, ताकि हर साल होने वाली परेशानी से लोगों को राहत मिल सके।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कल्वर्ट निर्माण का काम अंतिम चरण में है। अधिकारियों को इसे जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है। प्रबंध निदेशक ने स्पष्ट कहा कि यह परियोजना पटना में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी। इस योजना के तहत योगीपुर नाले का पानी नंदलाल छपरा स्थित अत्याधुनिक डीपीएस तक डायवर्ट किया जाएगा, जिससे जल निकासी क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। इससे पहाड़ी डीपीएस पर पड़ने वाला अतिरिक्त दबाव भी कम होगा।

बुडको के अनुसार, शहर के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह की परियोजनाएं तेजी से चलाई जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि इस बार मानसून में पटना के कई इलाकों को जलजमाव की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकेगी।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में सुरक्षा शो: सड़कों पर उतरी पुलिस, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का भी लिया जायजा

बक्सर, 17 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top