• Home
  • मुख्य समाचार
  • समस्तीपुर में ट्रैफिक का एक्शन: 744 वाहनों की जांच, 60 का चालान, 3.61 लाख का जुर्माना वसूला
Image

समस्तीपुर में ट्रैफिक का एक्शन: 744 वाहनों की जांच, 60 का चालान, 3.61 लाख का जुर्माना वसूला

समस्तीपुर, 22 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) जिले में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर प्रशासन ने कड़ा शिकंजा कस दिया है। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देश पर 21 अप्रैल से जिला परिवहन कार्यालय द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिससे सड़क पर नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया है।

मोटरयान अधिनियम के तहत चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में जिले के विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ चेकिंग की गई। इस दौरान कुल 744 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 60 वाहनों को नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया। दोषी पाए गए वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चालान काटा गया और कुल ₹3,61,670 का जुर्माना वसूला गया।

यह अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक और प्रवर्तन अवर निरीक्षकों की टीम सक्रिय रूप से जुटी रही। अधिकारियों ने सड़क पर हेलमेट, सीट बेल्ट, वैध कागजात और अन्य सुरक्षा मानकों की गहन जांच की।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने साफ कहा कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। आम लोगों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके और सुरक्षित सफर सुनिश्चित हो सके।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top