• Home
  • राजनीति
  • बंगाल में सियासी ‘महायुद्ध’: शाह के हमलों से गरजा मैदान, ममता का पलटवार, आरोपों की आग में तपता चुनावी माहौल
Image

बंगाल में सियासी ‘महायुद्ध’: शाह के हमलों से गरजा मैदान, ममता का पलटवार, आरोपों की आग में तपता चुनावी माहौल

कोलकाता 21 अप्रैल (कोलकाता डेस्क) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार ने अब उफान पकड़ लिया है। सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीरभूम और पश्चिमी बर्धमान में ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो कर सियासी तापमान बढ़ा दिया। बीरभूम में दो जनसभाओं को संबोधित करते हुए शाह ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। शाह ने कहा कि टीएमसी नेताओं ने “बालू माफिया, पत्थर माफिया और कट मनी” के जरिए जनता की गाढ़ी कमाई लूटी है।

उन्होंने ऐलान किया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर यह पैसा “सूद समेत” वापस दिलाया जाएगा। दुर्गापुर में रोड शो के दौरान भारी भीड़ जुटी, जबकि रानीगंज की सभा में उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी नेता हुमायूं कबीर पर तीखा हमला बोला। चुनावी भाषण में शाह ने तुष्टीकरण और घुसपैठ को बड़ा मुद्दा बनाया। राष्ट्रीय सुरक्षा पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा, “गोली का जवाब, गोले से दिया जाएगा।” उन्होंने मतदाताओं से 23 अप्रैल को निर्भय होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

उधर, बीरभूम के सूरी में ममता बनर्जी ने जोरदार पलटवार किया। उन्होंने दावा किया कि केंद्र और 19 राज्य सरकारें उनके खिलाफ एकजुट हैं, लेकिन वह अकेले जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही हैं। ममता ने नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए इसे युवाओं को प्रभावित करने की कोशिश बताया। ममता ने भरोसा जताया कि टीएमसी 226 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने भाजपा पर संविधान बदलने, NRC-UCC थोपने और बंगालियों को निशाना बनाने का आरोप लगाया।

राज्य में चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। जैसे-जैसे मतदान नजदीक आ रहा है, भाजपा और टीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तेज होते जा रहे हैं, जिससे बंगाल का चुनावी रण अब पूरी तरह सुलग उठा है।

Releated Posts

जदयू में फिर बढ़ा नालंदा का कद: संजय कांत सिन्हा लगातार तीसरी बार बने प्रदेश महासचिव, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

नालंदा, 08 जुलाई (अविनाश पांडेय) जनता दल (यूनाइटेड) ने संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में नई…

बक्सर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विकसित भारत 2047 का गूंजा संकल्प

बक्सर, 06 जुलाई (विक्रांत) भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को अहिरौली स्थित जिला कार्यालय में जनसंघ…

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां तेज

बक्सर, 4 जुलाई (विक्रांत) भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने आगामी 6 जुलाई को आयोजित होने वाले…

भरत तिवारी एनकाउंटर पर BJP विधायक का बड़ा हमला: बोली—गलत काम करने वाले पुलिस अफसर को मिले कड़ी से कड़ी सजा

पटना, 02 जुलाई (पटना डेस्क) भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top