• Home
  • मुख्य समाचार
  • खरीफ–2026 की रणनीति पर मंथन, वैज्ञानिकों की बड़ी बैठक में किसानों की आय बढ़ाने का खाका तैयार
Image

खरीफ–2026 की रणनीति पर मंथन, वैज्ञानिकों की बड़ी बैठक में किसानों की आय बढ़ाने का खाका तैयार

बक्सर, 20 अप्रैल (विक्रांत) बदलते जलवायु परिदृश्य और कृषि क्षेत्र की चुनौतियों के बीच किसानों की आय बढ़ाने तथा खेती को अधिक टिकाऊ बनाने को लेकर सोमवार को राजधानी पटना में अहम बैठक आयोजित की गई। कृषि जलवायु क्षेत्र जोन–III बी की 31वीं क्षेत्रीय शोध एवं प्रसार सलाहकार समिति (खरीफ–2026) की बैठक कृषि अनुसंधान संस्थान, पटना में हुई, जिसमें वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने मिलकर आगामी खरीफ मौसम के लिए रणनीति तैयार की।

बैठक के मुख्य अतिथि बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के निदेशक अनुसंधान डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण खेती की चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में किसानों को जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित उन्नत बीज, बेहतर फसल प्रबंधन तकनीकें और आधुनिक कृषि पद्धतियां किसानों की उत्पादकता बढ़ाने के साथ उनकी आय में भी वृद्धि कर सकती हैं।

उन्होंने क्षेत्र के भौगोलिक संकेतक (GI) उत्पादों जर्दालु आम, मगही पान, शाही लीची, कतरनी धान और सबौर मखाना के संरक्षण और संवर्धन पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन विशिष्ट उत्पादों की वैज्ञानिक खेती, गुणवत्ता सुधार और बेहतर विपणन व्यवस्था से किसानों को बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है तथा इन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल सकती है।

बैठक में कई कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, उन्नत बीजों के उपयोग और आधुनिक कृषि तकनीकों के विस्तार पर जोर दिया। विशेषज्ञों ने कहा कि किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नई तकनीकों की जानकारी देना जरूरी है, ताकि वे आधुनिक तरीकों से खेती कर अधिक लाभ कमा सकें।

कार्यक्रम के अंत में खरीफ 2026 के लिए अनुसंधान और कृषि प्रसार गतिविधियों की रूपरेखा तय की गई। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि वैज्ञानिक तकनीकों और आधुनिक खेती पद्धतियों के माध्यम से क्षेत्र की कृषि को अधिक उत्पादक, टिकाऊ और लाभकारी बनाया जाएगा।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top