• Home
  • राजनीति
  • बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार पर सस्पेंस, पुराने चेहरों को लगेगा झटका
Image

बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार पर सस्पेंस, पुराने चेहरों को लगेगा झटका

पटना, 20 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से मंत्रिमंडल विस्तार पर सियासी हलचल तेज हो गई है। फिलहाल एक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों के सहारे चल रही सरकार अब बदलाव की ओर बढ़ रही है। सूत्रों के मुताबिक, सम्राट चौधरी अपने मंत्रिमंडल में लगभग 30% पुराने चेहरों को बदल सकते हैं। इस बदलाव में खासतौर पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सूत्रों का कहना है कि विजय कुमार सिन्हा को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिल सकता और उन्हें संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय कुमार सिन्हा और उनके बीच हुई तीखी नोकझोंक भी फिर से सुर्खियों में है। वायरल वीडियो में दोनों नेताओं के बीच सदन में हुई बहस का दृश्य साफ देखा जा सकता है।

यह वीडियो 17 मार्च 2021 का बताया जा रहा है, जब सम्राट चौधरी पंचायती राज मंत्री थे और विजय कुमार सिन्हा विधानसभा अध्यक्ष थे। इस वीडियो में सम्राट चौधरी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “बहुत व्याकुल नहीं होना है…”। इसके जवाब में विजय कुमार सिन्हा ने उन्हें अपनी बात वापस लेने को कहा था।इस वीडियो ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और अब बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के बीच यह पुराना वीडियो फिर से चर्चा में आ गया है।

सूत्रों के अनुसार, जनता दल (यूनाइटेड) के एक वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ने भी विजय कुमार सिन्हा को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। इस नाराजगी के बाद पार्टी आलाकमान ने विचार किया है कि विजय कुमार सिन्हा को प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जाए, जबकि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में यह बदलाव बिहार की सियासत को नई दिशा दे सकता है। 24 अप्रैल को विधानसभा में होने वाले विश्वास मत से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की रणनीति तय की जाएगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सम्राट चौधरी का मंत्रिमंडल विस्तार आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति में नई चालें चली जा सकती हैं।

Releated Posts

सीमांचल-कोसी में BJP का संगठनात्मक मिशन तेज, बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने मैदान में उतरे अनंत नारायण मिश्र

पटना, 26 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सीमांचल और कोसी क्षेत्र में संगठन…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 26, 2026

बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल: विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने छोड़ी कुर्सी, अब JDU की नजर

पटना, 21 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में सोमवार को बड़ा बदलाव सामने आया। विधान परिषद के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

आरक्षण पर NDA में महाभारत: चिराग ने मांझी-सुमन को घेरा, बोले- बदलाव चाहने वालों को पहले छोड़ना होगा पद

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षण को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

ByByअशोक अश्क अगस्त 29, 2026

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top