• Home
  • मुख्य समाचार
  • रेल सुरक्षा पर सख्ती, पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक ने पटना–डीडीयू रूट का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
Image

रेल सुरक्षा पर सख्ती, पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक ने पटना–डीडीयू रूट का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

बक्सर, 17 अप्रैल (विक्रांत) रेलवे संरक्षा और परिचालन व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में आज पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने श्रमजीवी एक्सप्रेस से पटना–डीडीयू रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलमार्ग के मध्यवर्ती स्टेशनों, पुलों, ट्रैक की स्थिति और संरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं का गहन जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि संरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए और हर परिस्थिति में सतर्कता बनाए रखना अनिवार्य है। इसके बाद उन्होंने डीडीयू जंक्शन से परख निरीक्षण यान के माध्यम से आगे का निरीक्षण प्रारंभ किया।

महाप्रबंधक ने डीडीयू जंक्शन से चुनार तक पारंपरिक भारतीय रेल मार्ग का निरीक्षण किया, जिसके बाद चुनार से न्यू डगमगपुर स्टेशन तक ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के हिस्से का भी गहन परीक्षण किया। वापसी यात्रा में भी फ्रेट कॉरिडोर लाइन का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान ट्रैक संरचना, सिग्नल प्रणाली, परिचालन व्यवस्था तथा दोनों रेल नेटवर्क के बीच कनेक्टिविटी और समन्वय की स्थिति का बारीकी से अध्ययन किया गया। डीडीयू क्षेत्र में प्रस्तावित तीसरी और चौथी रेल लाइन के एलाइनमेंट एवं कार्य प्रगति की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में न्यू डीडीयू जंक्शन स्थित नवनिर्मित रनिंग रूम का भी अवलोकन किया गया, जहां रनिंग स्टाफ के लिए उपलब्ध सुविधाओं जैसे विश्राम कक्ष, भोजनालय और स्वच्छ आवास व्यवस्था की जांच की गई। साथ ही क्रू लॉबी की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के अंतिम चरण में महाप्रबंधक ने न्यू डीडीयू जंक्शन से न्यू गंजख्वाजा तक फ्रेट कॉरिडोर लाइन और वहां से पारंपरिक रेल मार्ग से वापसी कर पूरी व्यवस्था का आकलन किया।निरीक्षण के दौरान उदय सिंह मीना सहित मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। रेलवे प्रशासन ने इस निरीक्षण को परिचालन सुधार और सुरक्षा सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top