• Home
  • मुख्य समाचार
  • बुलडोजर राज के खिलाफ जंग की तैयारी, भाकपा-माले का 12वां राज्य सम्मेलन बनेगा सियासी हुंकार का मंच
Image

बुलडोजर राज के खिलाफ जंग की तैयारी, भाकपा-माले का 12वां राज्य सम्मेलन बनेगा सियासी हुंकार का मंच

बक्सर, 17 अप्रैल (विक्रांत) बिहार की राजनीति में एक बार फिर सियासी तापमान बढ़ने वाला है। राज्य में कथित “बुलडोजर राज” के खिलाफ मजबूत प्रतिरोध और संगठन विस्तार की रणनीति तय करने के लिए भाकपा-माले का 12वां राज्य सम्मेलन आगामी 16 से 18 मई 2026 को दरभंगा जिले के लहेरिया सराय में आयोजित किया जाएगा।

इस बड़े आयोजन की तैयारी के तहत शुक्रवार को डुमरांव स्थित जिला कार्यालय में प्रतिनिधि चयन प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें राज्य सम्मेलन के लिए 15 प्रतिनिधियों का चयन किया गया। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक चली। चुनाव प्रक्रिया के दौरान संजय सिंह भोजपुर जिला के नेता एवं पार्टी राज्य कमेटी सदस्य के रूप में आब्जर्वर मौजूद रहे।

निर्वाचन मंडल में पूर्व जिला सचिव मनोहर, वर्तमान जिला सचिव नवीन कुमार, पूर्व विधायक एवं आरवाईए राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा मणियां मुखिया, बसांव कला मुखिया, बीडीसी, सरपंच, पूर्व वार्ड पार्षद बुधिया देवी सहित जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के प्रतिनिधियों ने मतदान में हिस्सा लिया।

नवीन कुमार ने कहा कि पार्टी के भीतर चुनाव पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत होते हैं। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में न केवल पिछले कार्यकाल की समीक्षा की जाएगी, बल्कि देश में बढ़ती फासीवादी ताकतों के खिलाफ संघर्ष की नई रणनीति भी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का फोकस नए इलाकों में विस्तार, संयुक्त मोर्चा की रणनीति और जन आंदोलनों को मजबूत करने पर रहेगा।

साथ ही सम्मेलन के अंत में नई राज्य कमेटी का गठन कर संगठन को नई दिशा दी जाएगी। राजनीतिक जानकारों के अनुसार यह सम्मेलन आने वाले समय में बिहार की वाम राजनीति को नई धार देने वाला साबित हो सकता है।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top