• Home
  • राष्ट्रीय
  • लोकसभा 815 सीटों पर घमासान: क्या संसद को चीन बना रही सरकार, मनीष तिवारी का तीखा हमला
Image

लोकसभा 815 सीटों पर घमासान: क्या संसद को चीन बना रही सरकार, मनीष तिवारी का तीखा हमला

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (अशोक “अश्क”) प्रस्तावित परिसीमन के जरिए लोकसभा सीटों की संख्या 815 तक बढ़ाने के मुद्दे पर संसद में गुरुवार को जबरदस्त सियासी घमासान देखने को मिला। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए इस प्रस्तावित विधेयक को तुरंत वापस लेने की मांग की। लोकसभा में ‘संविधान (131वां) संशोधन विधेयक, 2026’, ‘परिसीमन विधेयक, 2026’ और ‘संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026’ पर चर्चा के दौरान तिवारी ने कहा कि यह वास्तव में महिला आरक्षण का नहीं, बल्कि परिसीमन का विधेयक है, जिस पर महिला आरक्षण का “लिबास” चढ़ाया गया है।

उन्होंने सवाल उठाया, “क्या सरकार इस सदन को नेशनल पीपुल्स कांग्रेस ऑफ चाइना बनाना चाहती है?” तिवारी ने तर्क दिया कि जब 543 सीटों वाली मौजूदा लोकसभा ही सुचारू रूप से नहीं चल पा रही, तो 815 सीटों पर हालात और बिगड़ेंगे। उन्होंने बताया कि पहली लोकसभा साल में 135 दिन बैठती थी, जबकि 17वीं लोकसभा सिर्फ 55 दिन ही चली।कांग्रेस सांसद ने ‘एक व्यक्ति, एक वोट, एक मूल्य’ के सिद्धांत का हवाला देते हुए कहा कि सरकार ने इस मूल मुद्दे का समाधान नहीं किया है।

उन्होंने सुझाव दिया कि मौजूदा 543 सीटों में से ही एक-तिहाई यानी 181 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएं। वहीं जून मालिआ (तृणमूल कांग्रेस) ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए इसे “राजनीतिक हथकंडा” बताया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का समर्थन है, लेकिन परिसीमन के जरिए “भ्रम” फैलाया जा रहा है।रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के एन. के. प्रेमचंद्रन ने भी विधेयक वापस लेने की मांग की।

दूसरी ओर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि महिला आरक्षण लक्ष्य है और परिसीमन उसका रास्ता। इस मुद्दे पर सियासी तनातनी और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Releated Posts

कठुआ में CISF कैंप में खूनी खेल: AK-47 से साथियों पर बरसायी गोलियां, चार जवानों की मौत

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (सेंट्रल डेस्क) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार को सीआईएसएफ कैंप के भीतर हुई…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 30, 2026

चार दशक बाद फिर चमका लखनऊ यूनिवर्सिटी का लॉ विभाग, विक्रम नाथ संभालेंगे CJI की कमान

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) लखनऊ यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई पूरी करने के करीब चार दशक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

जेनरेशन गटर से देश की ताकत तक: कंगना रनौत के बदले सुर, Gen Z पर नए बयान से फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली, 07 अगस्त (अशोक “अश्क”) अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों को…

ByByअशोक अश्क अगस्त 7, 2026

वीर सपूतों को सलाम: फाउंडेशन स्कूल में वीरों की गाथा सुन छलक पड़े आंसू

बक्सर, 31 जुलाई (विक्रांत) कारगिल विजय दिवस पर फाउंडेशन स्कूल, बक्सर का सभागार रविवार को राष्ट्रभक्ति, वीरता और…

ByByअशोक अश्क जुलाई 31, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top