• Home
  • मुख्य समाचार
  • क्रॉस-वोटिंग पर कांग्रेस का बड़ा प्रहार: हरियाणा के 5 विधायक तत्काल निलंबित, सियासी भूचाल
Image

क्रॉस-वोटिंग पर कांग्रेस का बड़ा प्रहार: हरियाणा के 5 विधायक तत्काल निलंबित, सियासी भूचाल

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (अशोक “अश्क”) हरियाणा की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में कथित ‘क्रॉस-वोटिंग’ के आरोप में अपने पांच विधायकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि संगठनात्मक अनुशासन के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य अनुशासन समिति की सिफारिश और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद कार्रवाई की गई। निलंबित विधायकों में शैली चौधरी, रेणु बाला, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद इसराइल और जरनैल सिंह शामिल हैं। इन पर पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने का आरोप है।

अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के अध्यक्ष धर्मपाल मलिक ने पहले ही रिपोर्ट सौंपते हुए इन विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी। इससे पहले सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, जिसकी समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के संजय भाटिया ने एक सीट आसानी से जीती, जबकि कांग्रेस के कर्मवीर सिंह बौध ने कड़े मुकाबले में दूसरी सीट हासिल की।

हालांकि, कुछ विधायकों ने आरोपों को खारिज करते हुए खुद को निर्दोष बताया है, लेकिन पार्टी की सख्त कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Releated Posts

बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: एमबीबीएस की 740 सीटें बढ़ीं, अब 4160 सीटों पर होगा दाखिला

पटना, 16 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में मेडिकल की पढ़ाई का सपना देखने वाले हजारों विद्यार्थियों के लिए…

समस्तीपुर में शिक्षा की नई क्रांति: एक साथ खुले पांच नए महाविद्यालय, हजारों विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान

समस्तीपुर, 15 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) बिहार सरकार की उच्च शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाने की महत्वाकांक्षी पहल के…

समस्तीपुर में युवाओं के लिए बड़ा मिशन शुरू: एक महीने में 2 लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य, सरकारी योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

समस्तीपुर, 15 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) युवा शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मेरा…

समस्तीपुर में श्रमिकों को बड़ी सौगात: 27 मृत प्रवासी मजदूरों के आश्रितों को 54 लाख की सहायता, योजनाओं की दी गई जानकारी

समस्तीपुर, 15 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार को विधि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top