• Home
  • राजनीति
  • सत्ता छोड़ी, सिद्धांत नहीं: बिहार की सियासत में बड़ा भूचाल, नीतीश बने पूर्व CM, JDU का भावुक हमला
Image

सत्ता छोड़ी, सिद्धांत नहीं: बिहार की सियासत में बड़ा भूचाल, नीतीश बने पूर्व CM, JDU का भावुक हमला

पटना, 15 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो गया है। करीब दो दशक तक सत्ता के शीर्ष पर रहे नीतीश कुमार अब पूर्व मुख्यमंत्री बन चुके हैं। राज्य में अब भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार बन गई है और सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की कमान संभाल ली है। इस सत्ता परिवर्तन के बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से तीखी और भावनात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है।

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने नीतीश कुमार के इस्तीफे को “महान त्याग” बताते हुए इसे सिद्धांतों की जीत करार दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि सत्ता को ठोकर मारना हर किसी के बस की बात नहीं होती। “नीतीश कुमार जी ने जो उदाहरण पेश किया है, वह भारतीय राजनीति में विरले ही देखने को मिलता है,” उन्होंने कहा।नीरज कुमार ने नई सरकार को भी साफ संदेश दिया कि सत्ता भले बदल गई हो, लेकिन विकास का मॉडल वही रहेगा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि “सात निश्चय” केवल योजना नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य का विजन है और इसे बिना किसी बदलाव के आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सरकार इस रोडमैप को पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू करेगी। अपने बयान में जदयू प्रवक्ता ने पूर्ववर्ती दौर की राजनीति पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार ने कभी “जंगलराज, भय और जातीय उन्माद” का दौर देखा है, लेकिन उस अंधकार से बाहर निकालने का काम नीतीश कुमार ने किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक समय समाज को बांटकर सत्ता हासिल की जाती थी, जबकि नीतीश कुमार ने समाज को जोड़ने की राजनीति की। नीरज कुमार ने यह भी कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में अपनी भूमिका निभाने के बाद नीतीश कुमार ने बिहार लौटकर विकास की नई परिभाषा गढ़ी। पिछले 21 वर्षों में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन जनता के प्रति उनका समर्पण कभी नहीं बदला। सत्ता परिवर्तन के इस दौर में बिहार की राजनीति एक नए अध्याय में प्रवेश कर चुकी है, लेकिन जदयू ने साफ कर दिया है कि वैचारिक लड़ाई अभी जारी रहेगी।

Releated Posts

सीमांचल-कोसी में BJP का संगठनात्मक मिशन तेज, बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने मैदान में उतरे अनंत नारायण मिश्र

पटना, 26 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सीमांचल और कोसी क्षेत्र में संगठन…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 26, 2026

बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल: विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने छोड़ी कुर्सी, अब JDU की नजर

पटना, 21 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में सोमवार को बड़ा बदलाव सामने आया। विधान परिषद के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

आरक्षण पर NDA में महाभारत: चिराग ने मांझी-सुमन को घेरा, बोले- बदलाव चाहने वालों को पहले छोड़ना होगा पद

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षण को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

ByByअशोक अश्क अगस्त 29, 2026

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top