• Home
  • राजनीति
  • बिहार में CM सस्पेंस चरम पर: शिवराज बने पर्यवेक्षक, अब होगा बड़ा फैसला
Image

बिहार में CM सस्पेंस चरम पर: शिवराज बने पर्यवेक्षक, अब होगा बड़ा फैसला

पटना, 13 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में नए मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा कदम उठाते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिहार का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस फैसले की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी। बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान जल्द ही पटना पहुंचकर विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर मुहर लगवाएंगे।

उनके अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी काफी अहम मानी जा रही है, खासकर तब जब एनडीए के सहयोगी दलों जदयू, हम और लोजपा (रामविलास) के बीच संतुलन बनाना जरूरी है। मुख्यमंत्री पद की रेस में सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है, लेकिन पार्टी किसी नए चेहरे पर भी दांव खेल सकती है, जिससे सियासी समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं। इस बीच दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नेता नितिन नवीन के बीच अहम बैठक हुई।

करीब एक घंटे चली इस बैठक में नई सरकार के गठन और पावर-शेयरिंग के फॉर्मूले पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए अंतिम रणनीति तय कर ली गई है। उधर, 14 अप्रैल को नीतीश कुमार की कैबिनेट की अंतिम बैठक प्रस्तावित है। इससे पहले वे डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। अब सबकी नजर पटना की बैठक पर टिकी है, जहां बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम से पर्दा उठ सकता है।

Releated Posts

सीमांचल-कोसी में BJP का संगठनात्मक मिशन तेज, बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने मैदान में उतरे अनंत नारायण मिश्र

पटना, 26 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सीमांचल और कोसी क्षेत्र में संगठन…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 26, 2026

बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल: विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने छोड़ी कुर्सी, अब JDU की नजर

पटना, 21 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में सोमवार को बड़ा बदलाव सामने आया। विधान परिषद के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

आरक्षण पर NDA में महाभारत: चिराग ने मांझी-सुमन को घेरा, बोले- बदलाव चाहने वालों को पहले छोड़ना होगा पद

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षण को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

ByByअशोक अश्क अगस्त 29, 2026

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top