• Home
  • मुख्य समाचार
  • जनगणना 2027 की उलटी गिनती शुरू: DM ने संभाली कमान, प्रगणकों को दी सख्त हिदायत
Image

जनगणना 2027 की उलटी गिनती शुरू: DM ने संभाली कमान, प्रगणकों को दी सख्त हिदायत

समस्तीपुर, 13 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) में ‘भारत की जनगणना 2027’ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में रोशन कुशवाहा ने समस्तीपुर सदर प्रखंड में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित विशेष प्रशिक्षण सत्र का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय नजर आया।प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक बेहद महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जो देश और राज्य की विकास योजनाओं की रीढ़ होती है।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि डेटा संग्रह के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर जानकारी पूरी सटीकता के साथ दर्ज की जानी चाहिए। जिलाधिकारी ने प्रगणकों को प्रशिक्षण के हर पहलू को गंभीरता से समझने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी गलती भी भविष्य की नीतियों को प्रभावित कर सकती है, इसलिए गुणवत्तापूर्ण और त्रुटिरहित आंकड़े जुटाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

साथ ही पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे अपने अधीन कार्यरत प्रगणकों की लगातार निगरानी करें और समय-समय पर मार्गदर्शन देते रहें।प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को डिजिटल माध्यमों और निर्धारित प्रपत्रों के जरिए डेटा दर्ज करने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। साथ ही जनगणना से जुड़े तकनीकी पहलुओं, मैपिंग और प्रश्नावली के बारे में भी गहन जानकारी दी गई, ताकि फील्ड में किसी तरह की परेशानी न हो।

इस मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), मास्टर ट्रेनर्स और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस महाअभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।अंत में जिलाधिकारी ने भरोसा जताया कि सभी कर्मी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समयबद्धता के साथ निभाएंगे, जिससे ‘जनगणना 2027’ को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top