• Home
  • मुख्य समाचार
  • नीतीश के बाद कौन: पप्पू यादव ने उछाला नया नाम, भाजपा पर कसा तंज
Image

नीतीश के बाद कौन: पप्पू यादव ने उछाला नया नाम, भाजपा पर कसा तंज

पटना, 12 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दे दिया। रविवार को पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार पद छोड़कर राज्यसभा जाते हैं, तो अगला मुख्यमंत्री जदयू से ही होना चाहिए। पप्पू यादव ने इस पद के लिए निशांत कुमार का नाम आगे बढ़ाते हुए उन्हें “उपयुक्त चेहरा” बताया।

हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनकी व्यक्तिगत राय में नीतीश कुमार को बिहार नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि जनता ने उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि यदि परिस्थितिवश नीतीश कुमार पद छोड़ते हैं, तो राज्य को एक विनम्र और संतुलित नेतृत्व की जरूरत होगी। उनके मुताबिक, मुख्यमंत्री ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जो धर्म और जाति की राजनीति से ऊपर उठकर सभी वर्गों को साथ लेकर चले। इस दौरान पप्पू यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए तंज कसा कि “जिसे कोई नहीं जानता, वही मुख्यमंत्री बनेगा।”

उन्होंने आरोप लगाया कि अगर अनुकंपा के आधार पर नेतृत्व तय होगा, तो मजबूत नेतृत्व उभर कर सामने नहीं आएगा। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में बनने वाला अगला मुख्यमंत्री “दिल्ली से संचालित” होगा, न कि राज्य से। यह टिप्पणी प्रदेश की राजनीतिक स्वायत्तता को लेकर भी कई सवाल खड़े करती है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, पप्पू यादव का यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्य की राजनीति में संभावित बदलाव को लेकर अटकलें तेज हैं, जिससे सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर और गर्म हो गया है।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top